फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two Girls Dead Bodies, SIM card was found in lothes, mobile was found on a tree, investigation on call details

Two Girls Dead Bodies: कपड़ों से मिला एक सिम…पेड़ पर मिला मोबाइल, कॉल डिटेल के सहारे टिकी है जांच, पढ़ें अपडेट

Wed, 28 Aug 2024 05:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Aug 2024 05:53 AM IST
सार

Farrukhabad News: दो सहेलियों के शव फंदे से लटके मिलने के मामले में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई है।

विज्ञापन
Two Girls Dead Bodies, SIM card was found in lothes, mobile was found on a tree, investigation on call details
Two Girls Dead Bodies in Farrukhabad - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में जन्माष्टमी पर मंदिर में जागरण में गईं दो सहेलियों के शव पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटके मिले। एक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम में दोनों की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई।

विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री (18) व पड़ोसी ग्रामीण की पुत्री (17) के साथ सोमवार की रात को गांव के मंदिर में जन्माष्टमी पर हो रहे जागरण में शामिल होने गई थीं। देर रात तक वह वापस नहीं आईं तो परिजनों ने सोचा बुआ के घर चली गईं होंगी।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव का एक दिव्यांग खेत की तरफ गया तो करने गया तो बाग में आम के पेड़ पर दोनों सहेलियों के शव दुपट्टों को जोड़कर बनाए गए फंदे पर लटके मिले। दोनों सहेलियों के परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी पर एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ कायमगंज जय सिंह परिहार सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि
अधिकारियों ने मौके पर जांच के बाद परिजनों से जानकारी की। एक सहेली के पिता ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि दोनों सहेलियों की फंदा लगने से दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

मंदिर में जागरण देखने गईं थीं दोनों सहेलियों
दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई है। शाम को प्रभारी आईजी जोगेंद्र कुमार ने एसपी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में जागरण देखने गई दो सहेलियों के शव दुपट्टे के दोनों ओर फंदे पर लटके हुए पाए गए। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रात से स्विच ऑफ था युवती का मोबाइल
युवती के पिता ने बताया कि देर रात जब युवती की तलाश कर रहे थे, तब कई बार कॉल की, लेकिन उसका मोबाइल रात से ही स्विच ऑफ बता रहा था। मंगलवार सुबह पेड़ पर दोनों सहेलियों के शव लटके होने की जानकारी हुई।



वस्त्रों से मिला एक सिम, पेड़ पर मिला मोबाइल
घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो युवती का मोबाइल पेड़ पर रखा मिला। वहीं महिला सिपाही ने तलाशी ली, तो उसके वस्त्रों से एक सिम मिला है। पुलिस ने सिम व मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस को जो मोबाइल मिला है, वह युवती के मामा के पुत्र का बताया गया है।

कॉल डिटेल के सहारे टिकी है पुलिस की जांच
दो सहेलियों के एक साथ शव मिलने के मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस मौके से मिले सिम व मोबाइल की कॉल डिटेल से दोनों की मौत की कड़ी को जोड़कर गहनता से छानबीन कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों सहेलियां अक्सर साथ-साथ देखी जाती थीं। हर जगह साथ-साथ ही जातीं थीं। रात को भी दोनों एक साथ जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने घर से निकली थीं।

पेड़ पर मिले पैरों के निशान
पुलिस को उसी पेड़ पर मिट्टी से सने पैरों के चढ़ने के निशान मिले। इस वजह से पुलिस यह निशान उन्हीं सहेलियों के मान रही है। फोरेंसिक टीम ने दोनों सहेलियों के पैरों के निशान व पेड़ पर मिले निशान के नमूने एकत्र किए हैं। इसके कारण ही पुलिस उनके आत्महत्या करने पर ज्यादा जोर दे रही है।

शव आने के बाद गांव में डटी रही पुलिस
दो सहेलियों के शव बाग में फंदे पर लअके मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव पहुंचे। अंधेरा होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो सका। शव आने के बाद प्रभारी निरीक्षक रामअवतार पुलिस फोर्स के साथ गांव में डटे रहे। दो सहेलियों के एक साथ फंदा लगाने के मामले में रहस्य बना है। पुलिस घटना का कारण खोजने में जुटी है। गांव के लोग भी चुप्पी साधे हैं।

इस साल एक की शादी की थी तैयारी
दो सहेलियों के शव पेड़ पर लटके मिलने के बाद एक युवती के पिता ने बताया कि पिछले साल युवती की शादी के लिए लड़का तलाश कर रहे थे। अचानक युवती के बड़े भाई की आंत में दिक्कत हो गई। उसके इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया। इस साल लड़के की तलाश चल रही थी। शादी करने की पूरी तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed