फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two friends painful death in road accident

2 दोस्तों के लिए काल बनकर आया ट्रक, मृतक के मोबाइल पर आई कॉल से हुई पहचान

Mon, 17 Dec 2018 09:49 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Dec 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
two friends painful death in road accident
डेमो पिक
हेलमेट बगैर बाइक से दूर का सफर तय कर रहे दो दोस्तों को रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। फर्रुखाबाद के एक ही गांव के रहने वाले दोनों दोस्त मध्य प्रदेश के भिंड से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। पुलिस ने दोनों दोस्तोें के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये दर्दनाक हादसा यूपी के इटावा जिले में हुआ।
विज्ञापन


भिंड रोड पर शाम छह बजे हुए हादसे के बाद लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। दोनों युवक एक ही बाइक पर भिंड की ओर से आ रहे थे। वे उदी गांव के आगे निकले ही थे कि सामने से ट्रक आ गया। टक्कर लगते ही दोनों नीचे गिर पड़े और ट्रक उनको रौंदते हुए निकल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले गई। वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

भाई का फोन आया तब दोनों की पहचान हो सकी

एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों को अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल ले गई थी। बाद में एक मृतक के पास से मिले मोबाइल पर उसके भाई का फोन आया तब दोनों की पहचान हो सकी।
 एसओ के मुताबिक मृतकों की पहचान फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी श्रवण कुमार सिंह (25) पुत्र शिव प्रताप सिंह और सतेंद्र (24) पुत्र मटरू लाल बाथम के रूप में हुई है।

परिजनों ने फोन पर बताया कि श्रवण अपने दोस्त सतेंद्र के साथ मध्य प्रदेश के भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र के भदाकुर गांव निवासी बहनोई कोक सिंह के यहां गया था। वहीं से दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। एसओ ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed