फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two friends died due to a car collision on the highway, the soul of those who saw the bloody scene shuddered

'एक जोर का झटका लगा...और सब खत्म': दो दोस्तों की मौत! जिसने देखा खूनी मंजर कांप गई रूह, जानिए पूरी कहानी

Wed, 18 Oct 2023 06:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Oct 2023 06:19 AM IST
सार

Chitrakoot Accident News: प्रभारी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि मौके से कार व बाइक को कब्जे में लेकर सड़क किनारे खड़ा कराया गया है। मृतक लक्ष्मण के पिता धर्मपाल की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Two friends died due to a car collision on the highway, the soul of those who saw the bloody scene shuddered
chitrakoot road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में महेश व लक्ष्मण मजदूरी करते थे। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे। उनके परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन मजदूरी करने के लिए वह एक साथ बाइक से जाते थे। इसके बाद देर शाम को घर भी साथ में लौटते थे। दोनों के एक साथ दुनिया से जाने पर परिजनों ने कहा कि ऐसी उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन

इस घटना को जिसने देखा वह सिहर गया। कई लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हाईवे से गुजरने वाले कई वाहन चालक यह देखकर डर कर किनारे खड़े हो गए। लोगों का कहना था कि यदि बाइक सवार हेलमेट पहने होते तो शायद इनकी जान बच जाती। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार कई मीटर दूर जा गिरा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा कार में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। लोगों ने बताया कि कार में दो शिक्षक सवार थे लेकिन इसकी बाद में किसी ने पुष्टि नहीं की। दोनों शिक्षक सुबह डयूटी पर स्कूल पहुंचने की जल्दी में थे, जिससे कार की गति भी तेज थी। घटना के बाद कार सवार एक तुरंत भाग गया, जबकि दूसरा काफी देर तक उसी में बैठा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी कर करता था परिवार का भरण पोषण
कुछ देर बाद उसका भी पता नहीं चला। मृतक महेश पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी मंजू देवी व मां बच्ची देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। दूसरा मृतक लक्ष्मण चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था।

लक्ष्मण की मां ने जाने से किया था मना
मृतक लक्ष्मण राजपूत की मां रूपा देवी ने बताया कि मजदूरी के लिए मुख्यालय जाने के लिए मना किया था, लेकिन लक्ष्मण नहीं माना और यह हादसा हो गया। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मां रूपा देवी व बहन नंदी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।

हाईवे पर कार ने मारी थी जोरदार टक्कर
मजदूरी करने चित्रकूट मुख्यालय आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसा झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

मजदूरी करने के लिए आ रहे थे मुख्यालय
रैपुरा थाना क्षेत्र के बगिया पुरवा मदना निवासी महेश उर्फ पप्पू यादव (32) अपने दोस्त पडरी गढ़ीकला मदना निवासी लक्ष्मण राजपूत (25) के साथ मंगलवार सुबह मजदूरी करने के लिए बाइक से मुख्यालय आ रहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

चालक कार छोड़कर भाग निकला
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार महेश कार में फंस गया, जबकि लक्ष्मण लगभग 25 मीटर दूर जाकर गिरा। महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल लाते समय लक्ष्मण ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चालक कार छोड़कर भाग निकला।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि मौके से कार व बाइक को कब्जे में लेकर सड़क किनारे खड़ा कराया गया है। मृतक लक्ष्मण के पिता धर्मपाल की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed