{"_id":"6ac006b81695b1091a05fc49","slug":"two-fraudsters-arrested-for-selling-brass-bricks-as-gold-kanpur-news-c-220-1-akb1007-149891-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सोना बताकर पीतल की ईंट बेचने वाले दो ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सोना बताकर पीतल की ईंट बेचने वाले दो ठग गिरफ्तार
Sat, 03 Oct 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। बरेली जनपद के युवक ने दो लोगों पर पीतल की ईंट को सोना बताकर बेचने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से ठगी की धनराशि भी बरामद की गई है।
भोगनीपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एसआई राजेंद्र कुमार रंजन व अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अकोढ़ी गांव के पास घेराबंदी कर सिकंदरा थाना क्षेत्र के शाहबापुर निवासी मोहम्मद इशाक व जालौन जनपद के आटा थाना क्षेत्र के परासन निवासी कल्लू को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5,66,500 रुपये, दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन दोनों ने बरेली जिले के रहने वाले सैयद वारिस अली को भोगनीपुर ओवर ब्रिज से पहले बनी मजार के पास पीतल की ईंट को सोना बताकर बेच दिया था और उसी से मिले रुपयों को हम दोनों ने आपस में बंटवारा करने के बाद फोन बंद कर मौके से भाग गए थे। शुक्रवार को वह दोनों शाहबापुर से छतेनी अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे लेकिन रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया। बता दें कि मामले में 29 सितंबर को बरेली के सिरौली निवासी सैयद वाजिद अली ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइक को सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।