फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   two engineers detained by CBI

चित्रकूट: दो इंजीनियरों को सीबीआई ने हिरासत में लिया, पुराने आपराधिक मामले में की कार्रवाई

Mon, 02 Nov 2020 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
two engineers detained by CBI
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने सोमवार की सुबह सिंचाई विभाग के दो इंजीनियरों को उनके आवास से हिरासत में ले लिया। दोनों से एक गेस्ट हाउस में देर रात तक पूछताछ की जाती रही। सूत्रों का कहना है कि किसी पुराने आपराधिक मामले में सीबीआई ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मामले में न तो सीबीआई की टीम कुछ बता रही और न ही स्थानीय प्रशासन के अफसरों को जानकारी है। दिल्ली से सीबीआई की एक आठ सदस्यीय टीम सोमवार की सुबह दस बजे शहर के एसडीएम कालोनी स्थित एक आवास पर छापा मार कर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रामभवन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सीबीआई ने जेई का मोबाइल व लैपटॉप भी कब्जे में लिया है। इसके बाद विभाग के एक अन्य अवर अभियंता के आवास पर छापा मारा और उनको भी हिरासत में लेकर शहर के एक गेस्ट हाउस पहुंची। गेस्ट हाउस में दोनों इंजीनियरों से सीबीआई की टीम ने पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की एक टीम जेई रामभवन के चालक की तलाश में उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वह घर पर नहीं था। सीबीआई की टीम आठ इंस्पेेक्टर और एक दरोगा के साथ धर्मनगरी में कार्रवाई को अंजाम दिया।

गेस्ट हाउस के बाहर मौजूद मीडिया से सीबीआई टीम ने कोई बातचीत नहीं की। बस इतना कहा कि अफसरों के निर्देश पर दोनों इंजीनियरों से पूछताछ की जा रही है। उधर, सिंचाई निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता बीबी सिंह का कहना है कि वह विभागीय कार्य से प्रयागराज में हैं।


सीबीआई टीम के आने व इंजीनियरों को हिरासत में लेने की जानकारी नहीं है। वहीं एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि सीबीआई टीम के आने की जानकारी है, लेकिन वह किस मामले की जांच में आए हैं इसका पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed