{"_id":"69cd7d3793e06b973c0e786e","slug":"two-drunk-staff-members-molested-a-bank-employee-kanpur-news-c-362-1-ka11002-144645-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैंक कर्मी से स्टॉफ के दो लोगों ने नशे में की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैंक कर्मी से स्टॉफ के दो लोगों ने नशे में की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड पर बुधवार को बैंककर्मी को उसके स्टाफ के दो युवकों ने गिराकर पीटा। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ नशे में छेड़खानी की थी। विरोध पर घटना की गई।
केशवपुरम निवासी युवती निजी बैंक में काम करती है। युवती ने बताया कि बुधवार को वित्तीय वर्ष का पहला दिन था। बैंक की ओर से कर्मचारियों के लिए वीआईपी रोड स्थित रेस्टोरेंट में छोटी पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी शुरू होने के काफी देर बाद स्टाफ के शिव सिंह और विवेक कुमार वहां पहुंचे। दोनों नशे में थे। आरोप है कि काफी देर तक उन्हें घूरते रहे। इसका विरोध किया तो दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। अन्य सहकर्मियों के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकल आईं।
पीछे से आए दोनों आरोपियों ने फिर अभद्रता की। विरोध पर बाल पकड़कर जमीन पर गिराकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। ग्वालटोली एसएसआई दिनेश ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों में से आर्यनगर निवासी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी आईआईटी के पास रहने वाले शिव सिंह की तलाश की जा रही है।