{"_id":"5e6a33dd8ebc3ea766626717","slug":"two-died-in-road-accident-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बुआ-भतीजी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बुआ-भतीजी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
Thu, 12 Mar 2020 06:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Mar 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
मृतका कविता व मृतका रक्षा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में सूरा चौकी चौराहे में सड़क पार करते समय बुुआ और भतीजी को ट्रक ने कुचल दिया, इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
पुलिस ट्रक चालक का पता लगाने में जुट गई है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना जतारा के हृदयनगर निवासी कविता (11) पुत्री श्याम अपनी भतीजी रक्षा (03) पुत्री मनीष महोबा जिले के ग्राम सूरा चौकी निवासी अपने ताऊ हरदयाल के यहां होली खेलने आई थीं।

गुरुवार की सुुबह पांच बजे बुआ-भतीजी शौच क्रिया के लिए जा रही थी, सड़क पार करते समय छतरपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इससे बुआ-भतीजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कविता कक्षा 6 की छात्रा थी।
मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने यूपी 112 को सूचना दी। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष श्रीनगर राकेश कुमार सरोज का कहना है कि पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।