फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two died due to dengue-like symptoms and fever, 25 people sick in Afsaria village

डेंगू जैसे लक्षण व बुखार से दो की मौत, अफसरिया गांव में 25 लोग बीमार

Thu, 14 Oct 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two died due to dengue-like symptoms and fever, 25 people sick in Afsaria village
अफसरिया गांव में बुखार पीड़ितों का इलाज करती टीम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/राजपुर। जिले में डेंगू व बुखार का प्रकोप कम होने की नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात डेंगू जैसे लक्षण से अफसरिया गांव निवासी छह साल की बालिका की मौत हो गई। उसका कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

गांव में बुखार से 25 लोग बीमार चल रहे हैं। उधर पुखरायां में सट्टी थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी वृद्ध की भी बुखार से मौत हो गई। जिले में डेंगू व बुखार से अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अफसरिया गांव निवासी शब्बीर कुरैशी की बेटी रोशनी (6) को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान आराम न मिलने पर परिजनों ने सोमवार को उसे राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल में रोशनी की किट से जांच की गई तो डेंगू जैसे लक्षणों की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया।
वहां भी आराम न मिलने पर परिजन बालिका को कानपुर के ही निजी अस्पताल ले गए। वहां रात में रोशनी की मौत हो गई। इधर बुखार से गांव के जुवैद आलम (32), उसकी पत्नी मुबीना (28), बेटा अब्बास (3), बेटी उवैद (8), आयत (2), मेहरून्निशा, आजमी, शौकत, जरीना, इरफान, गुलजार, शिफा, अफसाना, शोयल, नूर आलम समेत 25 लोग पीड़ित चल रहे हैं।
इनमें से अधिकांश लोग निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। बालिका की मौत व गांव में बुखार फैलने की जानकारी पर बुधवार राजपुर पीएचसी से डॉ. नीलू कटियार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। इस दौरान बुखार पीड़ित 25 मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई।

उधर, पुखरायां में सट्टी थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी माताप्रसाद (65) की बुधवार को अचानक मौत हो गई। बेटे रोहित का कहना है पिता को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह बिना किसी चिकित्सक की सलाह के दवा खा रहे थे। हालत बिगड़ने पर सीएचसी ले गए, जहां डॉ. राजवीर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed