फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two death under clay

दो जानें जमींदोज

Sat, 22 Oct 2016 04:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
two death under clay
दो लोगों को ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से जिंदा बाहर निकाल लिया
चित्रकूट कर्वी कोतवाली के ब्यूर गांव में मिट्टी का टीला ढहने से दो लड़कियों की दबकर मौत हो गई। आनन-फानन बाकी दो लोगों को मशक्कत के बाद मिट्टी के भीतर से बाहर निकाला जा सका। ये चारों शनिवार की दोपहर मिट्टी की खुदाई करने गईं थीं। 
विज्ञापन

कर्वी धोबी का पुरवा ब्यूर गांव निवासी भोला की बेटी रेखा (17) और चंद्रपाल की पत्नी राधा (25) की मिट्टी के टीले में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महेश की पत्नी बेसनिया (60) और छोटा का पुत्री रन्नो (17)  को गांववालों ने मुश्किल से बाहर निकाला। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले बीते 16 अक्टूबर को कन्नौज काशी रामचौधरी सराय गांव के पास टीला ढहने से 9 बच्चे मिट्टी के नीचे दब गये। इस दौरान सांस रुकने से चार बच्चों की मौत हो गई। जेसीबी से खुदाई कर बाकी बच्चों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। चित्रकूट के ही गांव मऊ चकोर के पास टीला ढहने से दो लोग दब गये थे लेकिन गांव वालों ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें जिंदा बाहर निकाल लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed