{"_id":"5fc26c368ebc3e27873369eb","slug":"two-days-before-marriage-young-man-died-in-an-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: शादी से दो दिन पहले युवक की हादसे में मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: शादी से दो दिन पहले युवक की हादसे में मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Sat, 28 Nov 2020 09:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Nov 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के खखरेरू में बाइक सवार चचेरे भाइयों को शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर रोड पर जा गिरे। ट्रक की चपेट में आया युवक टायरों के बीच फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटता चला गया।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। किसी तरह एक घंटे बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी। हादसे में जान गवांने वाले युवक की 30 नवंबर को शादी थी, परिवार में खुशियों की जगह मातम का माहौल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खखरेरू थानाक्षेत्र के गहबरपुर गांव निवासी मिलन (26) पुत्र रज्जन लाल कोरी टेलरिंग का काम करता था। वह चचेरे भाई अरविंद कोरी (25) को लेकर दोपहर को रजाई में रुई भराने खखरेरू पहुंचा था। करीब दो बजे बाइक सवार घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
वह कनपुरवा मोड़ पहुंचे तो पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक मिलन चला रहा था। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। ट्रक मिलन को रौंदकर निकल गया। उसका शव ट्रक के टायरों के बीच फंस गया। चालक भागने की कोशिश में शव को 10 मीटर तक घसीट ले गया।

Trending Videos
हादसा देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। अरविंद रोड की दूसरी ओर घायल पड़ा था। वहीं, बाइक चालक की मौत हो चुुकी थी। चालक हादसा स्थल से कुछ दूर ऐमापुर पेट्रोल टंकी के पास ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को खबर दी गई।
परिजन व नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत करने की कोशिश की और घायल अरविंद को सीएचसी भेजा। खखरेरू-रक्षपालपुर मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की लाइन लग गई।
करीब एक घंटे जाम के बाद मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण सड़क से हट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिलन की दो भाई व दो बहन हैं। मिलन सबसे बड़ा था।
वह 26 नवंबर को दिल्ली से कमाकर लौटा था। उसकी बारात 30 नवंबर को पड़ोस के गांव में जानी थी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रक को पकड़ा गया है। चालक की तलाश की जा रही है। बाइक चालक का हेलमेट नहीं मिला है।