फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two day Shiksha Manthan 2023 started in CSJMU, Governor said  take those who learn to the institute

Shiksha Manthan 2023: CSJMU में दो दिनीं शिक्षा मंथन का आगाज, राज्यपाल बोलीं- जो सीखे...संस्थान तक लेकर जाएं

Sat, 08 Jul 2023 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Jul 2023 12:36 PM IST
सार

Kanpur News: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में शनिवार को शिक्षा मंथन 2023 कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उपस्थित थीं। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी कुलपति और प्रोफेसरों को संबोधित किया।

विज्ञापन
Two day Shiksha Manthan 2023 started in CSJMU, Governor said  take those who learn to the institute
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू के रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में शनिवार को दो दिवसीय शिक्षा मंथन का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। इस दौरान उन्होंने कुलपतियों के कहा कि यहां से जो सीखा...उसे संस्थान तक लेकर जाएं।

विज्ञापन

कॉलेज भी नैक में आगे आएं और वीसी उनका नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी विदेश के संस्थानों में पढ़े हैं। अपनी यूनिवर्सिटी से दोबारा संपर्क कर प्रदेश के संस्थानों के साथ एमओयू साइन करें, ताकि इसका लाभ वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों को मिल सके।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने शिरकत की। साथ ही, प्रदेश के सभी चिकित्सा, कृषि, संस्कृत व राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त नियंत्रक, आईक्यूएसी के निदेशक समेत 10 वरिष्ठ प्रोफेसर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो दिनों में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
विवि में नौ जुलाई, रविवार तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा की नीतियों को तय करने, एनआईआरएफ, क्यूएस रैंकिंग में नाम अंकित करने और नैक में ए-प्लस प्लस ग्रेड पाने के लिए मंथन होगा। नई शिक्षा नीति प्रभावी होने में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा होगी।

ये विशेषज्ञ हुए हैं शामिल
कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अनिल कुमार नासा (सदस्य सेक्रेटरी एनआईआरएफ, नई दिल्ली) ने संस्थान को रैंकिंग के मानक बताए। इस दौरान डॉ. छम्मू कृष्ण शास्त्री (अध्यक्ष, इंडियन लैंग्वेज कमेटी नई दिल्ली), प्रो. अश्विन फर्नांडिस (रीजनल डायरेक्टर एंड सीईओ-मिडिल ईस्ट, नार्थ अफ्रीका, साउथ एशिया-क्यूएस रेटिंग दुबई), डॉ. कुलदीप सिंह (विभागाध्यक्ष पीडियाट्रिक्स एकेडमिक हेड शामिल हुए।

इसके अलावा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोधपुर), डॉ. के रमा (पूर्व सलाहकार नैक बेंगलुरू), प्रो. संजीत सिंह (प्रति कुलपति चंडीगढ़ विश्वविद्यालय), हिमानी सूद (वाइस प्रेसिडेंट चंडीगढ़ विश्वविद्यालय), डॉ. टीजी सीथाराम (चेयरमैन एआईसीटीई नई दिल्ली), डॉ. पंकज मित्तल (जनरल सेक्रेटरी एआईयू नई दिल्ली) और डॉ. योगेश सिंह (कुलपति यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली) आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed