फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two cows killed, six dead

दो दिन में दो गोवंशों की मौत, छह मरणासन्न

Wed, 06 Oct 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two cows killed, six dead
रसूलाबाद। ब्लॉक की गंभीरा स्थित गोशाला में दो दिन में दो गोवंशों की मौत हो गई, जबकि दो गोवंश मरणासन्न हैं। वहीं, पालनगर गोशाला में चार गोवंश मरणासन्न स्थिति में हैं।
विज्ञापन

गंभीरा गांव स्थित गोशाला में 136 गोवंश हैं। यहां दो गाय मरणासन्न हालत में हैं। पशु चिकित्सक डॉ. विक्रम बीमार गायों का इलाज कर रहे हैं। यहां गोवंशों को सूखा भूसा खिलाया जा रहा है। प्रधान हरिश्चंद्र ने बताया कि चरी के खेत में पानी भरा है। इसकी वजह से करीब दस दिन से हरा चारा नहीं दिया जा रहा है। एक गोवंश की 2 अक्तूबर तथा दूसरे की 4 अक्तूबर को मौत हो गई थी। प्रधान ने बताया कि गोशाला में पांच कर्मी तैनात हैं। दिन में तैनाती वाले तीन कर्मी खाना खाने गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, पाल नगर गोशाला में चार गोवंश मरणासन्न हैं। गोशाला के केयर टेकर जयपाल ने बताया कि कुल 111 गोवंश हैं। सांड़ के हमले से दो गोवंश घायल हो गए थे। इनका इलाज पशुचिकित्सक कर रहे हैं। यहां गोवंशो को भूसा, हरा चारा व चोकर उपलब्ध मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरा चारा, भूसा व चोकर मिलाकर गोवंशों को देने के निर्देश हैं। सोमवार को गंभीरा गांव की गोशाला में एक गोवंश की मौत की जानकारी है। ग्राम सचिव को जांच करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - अंजू वर्मा, एसडीएम रसूलाबाद।

गंभीरा गोशाला में रोशनी का इंतजाम नहीं
गंभीरा गोशाला में रोशनी का इंतजाम नहीं है। बैटरा न होने से सोलर पैनल काम नहीं कर रहा है। प्रधान हरिश्चंद्र ने बताया कि गोशाला में उनके कार्यकाल के पूर्व ही सोलर पैनल का बैटरा कोई ले गया था। उन्हें बैटरा नहीं मिला है। इसकी वजह से रात में यहां रोशनी का इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed