फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two cow smugglers arrested in the encounter, one shot in both legs, confessed to the crime in police interroga

Auraiya: मुठभेड़ में फरार दो गो-तस्कर गिरफ्तार, एक के दोनों पैरों में लगी गोली, पुलिस की पूछताछ में कबूला जुर्म

Tue, 27 Jun 2023 01:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Jun 2023 01:26 PM IST
सार

Auraiya Crime: एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए। शादाब को इलाज के लिए जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। जबकि मोहम्मद अल्ताफ को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Two cow smugglers arrested in the encounter, one shot in both legs, confessed to the crime in police interroga
गोवंश लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में गोवंश लदा कंटेनर छोड़ कर भागने वाले दो तस्करों को पुलिस ने रविवार रात एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस को चकमा देकर भाग रहे एक शातिर के पैर में पुलिस की गोली भी लगी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस को रविवार शाम सूचना मिली कि शनिवार रात नवीन मंडी के पास पकड़े गए गोवंश लदे कंटेनर के चालक भागने की फिराक में है। इस एसपी ने सदर कोतवाल पंकज मिश्रा के नेतृत्व में हाईवे पर नवीन मंडी से लेकर कानपुर देहात सीमा तक पांच प्वाइंट बनाते हुए पुलिस टीमें लगा दी।
विज्ञापन

रात एक बजे के करीब भगौतीपुर के समीप सिल्वर कलर की बुलेट बाइक से दोनों आरोपियों को आते देखा। इस पर टार्च लगाकर सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया तो बुलेट पर पीछे बैठे एक युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस पर बचाव करते हुए पुलिस ने फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के दोनों पैर में लगी गोली
इससे गोली पीछे बैठे युवक के दोनों पैर में जा लगी। बुलेट गिरते ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में घायल ने अपना नाम शादाब उर्फ भोला निवासी सट्टी कानपुर देहात व दूसरे ने मोहम्मद अल्ताफ रजा उर्फ रजा झालिया निवासी इस्लामनगर बाबरपुर अजीतमल बताया है।

दो तमंचे और कारतूस बरामद
दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए। शादाब को इलाज के लिए जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। जबकि मोहम्मद अल्ताफ को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया। एसपी ने बताया गो तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला जुर्म
मोहम्मद अल्ताफ व शादाब ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोनों बल्लापुर गए थे। वहां जिला आगरा के लोहामंडी थाना मोतीकुंज निवासी सद्दाम, उसके पिता इरशाद व इस्लामनगर बाबरपुर निवासी असद पहुंचे थे। सभी आसपास के मवेशियों को एक जगह एकत्र कर कंटेनर में भरकर उन्नाव के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed