फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   three children died due to lightning fall in banda

बांदा: बिजली गिरने से युवक और दो बच्चों की मौत, दो झुलसे, किसानों के पुत्र थे तीनों

Sat, 12 Sep 2020 05:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Sep 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
three children died due to lightning fall in banda
गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में अतर्रा बिजली गिरने से युवक और दो बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा दो बच्चे घायल हो गए। ये सभी खेत में मवेशी चरा रहे थे। झुलसे बालकों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक साथ तीन की मौत से पूरे गांव में शोक है।
विज्ञापन


घटना शनिवार को दोपहर की है। थाना क्षेत्र के तेरा-ब गांव में खेतिहर मजदूर बाबू का आठ वर्षीय पुत्र विनोद, रामनारायण का 19 वर्षीय पुत्र शिवपूजन, रामभरोसी का 12 वर्षीय बेटा कमलेश और अखिलेश का 14 वर्षीय पुत्र भोला एवं भैरमदीन का 11 वर्षीय पुत्र आशीष खेत में एक साथ अपने मवेशी चरा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच बारिश शुरू हो गई। विनोद, शिवपूजन और कमलेश बबूल की पेड़ की आड़ में खड़े हो गए। अखिलेश व आशीष नजदीक लगे दूसरे पेड़ के नीचे जा छिपे। इसी दौरान आकाशीय गाज आ गिरी। विनोद, शिवपूजन और कमलेश बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी वहीं मौत हो गई। अखिलेश व आशीष झुलस गए। सभी बच्चों को आनन-फानन सीएचसी लाया गया। यहां तीनों बच्चों की मौत की डाक्टरों ने पुष्टि कर दी। झुलसे बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।


तीनों मृतक बच्चों के पिता भूमिहीन मजदूर पेशा किसान हैं। थाना इंसपेक्टर दीपक पांडेय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण किया। मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही तीनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed