फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two brothers raped a girl and make vedio

दो सगे भाइयों ने युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Thu, 26 Oct 2017 07:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
Two brothers raped a girl and make vedio
डेमो पिक
दो सगे भाइयों ने युवती को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। केवल यही नहीं दोनों युवको ने युवती का वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन




औरेयाः अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। 

 

वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर कर रहे हैं ब्लैकमेल

Two brothers raped a girl and make vedio
डेमो पिक
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने न्यायालय के आदेश से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पड़ोस गांव के दो युवकों ने दो महीने पूर्व उसके घर में घुस आए। उसके साथ मारपीट की और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बनाया।


इसके बाद वे वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। इससे वह व उसका परिवार परेशान है। युवती ने बताया उसने कोतवाली पुलिस से भी शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर ली है। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed