फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two brothers in critical condition after assault

Kanpur News: मारपीट में दो भाइयों की हालत गंभीर

Thu, 08 Jan 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two brothers in critical condition after assault
कानपुर। सचेंडी के ग्राम कैंधा में लोवर खरीदने को लेकर हुई बहस के बाद कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सौरभ सिंह और उनके भाई सुनील सिंह घायल हो गए। सौरभ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सौरभ ने पुलिस को बताया कि उनके मामा एक दुकानदार से लोवर खरीद रहे थे। आरोप है कि पहले से चले आ रहे विवाद के चलते नमन गुप्ता, आशीष, पीयूष और उनके साथ मौजूद सात अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर देखते ही देखते मारपीट होने लगी। नमन गुप्ता ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। भाई बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed