फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Brother Bodies found in pond at hardoi

फैक्ट्री के इंजीनियर के साथ घर से गए थे दो मासूम, तालाब में मिले शव

Wed, 16 Aug 2017 01:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 Aug 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Two Brother Bodies found in pond at hardoi
डेमो पिक
15 अगस्त के दिन दोनों मासूम घर में ही किराए पर रहने वाले इंजीनियर के साथ घूमने निकले थे। इंजीनियर तो शाम होने पर घर वापस लौट आया लेकिन उन दोनों का ठिकाना न था। मां ने इंजीनियर से जब दोनों के बारे में पूछा तो उसका जवाब सुनकर मां का कलेजा मुंह को आ गया... 
विज्ञापन

 

Two Brother Bodies found in pond at hardoi
डेमो पिक
दोनों सगे भाइयों के शव एक तालाब में मिले। यूपी के हरदोई जिले की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिवार में यह खबर मिलने से कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Two Brother Bodies found in pond at hardoi
डेमो पिक
जानकारी के मुताबिक हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुरादनगर में दोनों सगे भाइयों के शव तालाब में मिले हैं। हैप्पी तिवारी (8) और लकी तिवारी (12) पुत्र हरिशंकर तिवारी घर में रहने वाले पारस दूध फैक्ट्री के एक इंजीनियर के साथ 15 अगस्त को फैक्ट्री गए थे। शाम को 7:00 बजे इंजीनियर वापस घर पहुंच गया, तो बच्चों की मां ने हैप्पी और लकी के बारे में पूछा।

 
विज्ञापन

Two Brother Bodies found in pond at hardoi
डेमो पिक
इस पर इंजीनियर ने बताया कि दोनों बच्चे काफी देर पहले ही घर के लिए निकल गए थे। ये सुनकर मां को दोनों बच्चों को फिक्र हुई। इसके बाद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू हुई। रात के लगभग 9:30 बजे दोनों बच्चों के शव फैक्ट्री के निकट स्थित गड्ढे नुमा तालाब में मिले।

माना जा रहा है कि खेलते समय बच्चे तालाब में डूब गए। हरिशंकर तिवारी पारस दूध फैक्ट्री में वाहन चालक है और जयपुर गया हुआ है । उसके वापस आने की प्रतीक्षा पुलिस कर रही है। फिलहाल, घटना को लेकर कोई आरोप परिजनों ने नहीं लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed