फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two boxers from the city to showcase their mettle at the national boxing championship.

Kanpur News: राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शहर के दो मुक्केबाज दिखाएंगे दम

Wed, 17 Jun 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two boxers from the city to showcase their mettle at the national boxing championship.
कानपुर। जालंधर में 23 से 29 जून तक होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शहर के दो मुक्केबाज अपना दमखम दिखाएंगे। उनका चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है।
विज्ञापन


कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित के अनुसार अभि कश्यप और मुसब खान को उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी टीम में स्थान मिला है। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, कोषाध्यक्ष भगवान दीन, हसन रजा जैदी, एसपी महेश्वरी, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण शर्मा, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, सुरेश शिरोमणि, महेश शिरोमणि, अल्पना शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. फहीम के ऑलराउंड खेल से कानपुर किंग्स इलेवन जीता
फोटो:::::::::::::
कानपुर। गोल्ड कप कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में कानपुर किंग्स इलेवन ने कानपुर रेड इलेवन को 154 रन से पराजित किया। जीत में डॉ. फहीम ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर किंग्स इलेवन ने 20 ओवर में चार विकेट पर 250 रन बनाए। विष्णु ने 82 रन, एस त्रिपाठी ने 63 रन, डॉ. फहीम ने 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हाशमी ने दो को आउट किया। कानपुर रेड की पूरी टीम 17.5 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई। आकाश ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। गेंदबाजी में डॉ. फहीम ने चार, मनीश दुबे व यश पांडे ने तीन-तीन विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच डॉ. फहीम को चुना गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed