Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two bogus firms siphoned off ITC worth Rs 1.86 crore; report filed.

Kanpur News: दो बोगस फर्मों ने 1.86 करोड़ रुपये की आईटीसी हड़पी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Nov 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two bogus firms siphoned off ITC worth Rs 1.86 crore; report filed.
कानपुर। चकेरी में बोगस फर्मों के जरिये करोड़ों की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने का मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की जांच में दो बोगस फर्मों के करीब 1.86 करोड़ रुपये की आईटीसी हासिल कर दूसरी फर्मों को पासऑन करने का खुलासा किया है। सहायक आयुक्त कविता श्रीवास्तव ने दोनों फर्म संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त कविता श्रीवास्तव के मुताबिक जांच में दहेली सुजानपुर की अलीमा ट्रेडर्स के संचालक मोहम्मद शाहजेब ने 92.54 लाख रुपये की फर्जी आईटीसी हासिल की। फर्म ने आयरन स्क्रैप की खरीद मिसबाह इंटरप्राइजेज और शायरा इंटरप्राइजेज से दिखाई थी। हालांकि, दोनों फर्मों के संचालकों ने शपथपत्र देकर स्पष्ट किया कि उन्होंने अलीमा ट्रेडर्स को आयरन स्क्रैप नहीं, बल्कि जानवर बेचे थे। वहीं, विश्वनाथ इंटरप्राइजेज की संचालिका जवाहर नगर निवासी निशा शर्मा ने 93.75 लाख रुपये की आईटीसी पासऑन की। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed