{"_id":"6afe0fbbe6ddc850d104aae5","slug":"two-bogus-firms-siphoned-off-itc-worth-rs-186-crore-report-filed-kanpur-news-c-362-1-ka11013-161173-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो बोगस फर्मों ने 1.86 करोड़ रुपये की आईटीसी हड़पी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो बोगस फर्मों ने 1.86 करोड़ रुपये की आईटीसी हड़पी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी में बोगस फर्मों के जरिये करोड़ों की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने का मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की जांच में दो बोगस फर्मों के करीब 1.86 करोड़ रुपये की आईटीसी हासिल कर दूसरी फर्मों को पासऑन करने का खुलासा किया है। सहायक आयुक्त कविता श्रीवास्तव ने दोनों फर्म संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
सहायक आयुक्त कविता श्रीवास्तव के मुताबिक जांच में दहेली सुजानपुर की अलीमा ट्रेडर्स के संचालक मोहम्मद शाहजेब ने 92.54 लाख रुपये की फर्जी आईटीसी हासिल की। फर्म ने आयरन स्क्रैप की खरीद मिसबाह इंटरप्राइजेज और शायरा इंटरप्राइजेज से दिखाई थी। हालांकि, दोनों फर्मों के संचालकों ने शपथपत्र देकर स्पष्ट किया कि उन्होंने अलीमा ट्रेडर्स को आयरन स्क्रैप नहीं, बल्कि जानवर बेचे थे। वहीं, विश्वनाथ इंटरप्राइजेज की संचालिका जवाहर नगर निवासी निशा शर्मा ने 93.75 लाख रुपये की आईटीसी पासऑन की। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।