{"_id":"5fe20c078ebc3e41033e59c0","slug":"two-bikes-collide-in-fog-one-killed-and-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: घने कोहरे में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: घने कोहरे में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत दो घायल
Tue, 22 Dec 2020 08:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Dec 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में घने कोहरे में मंगलवार रात देहात कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी मंजीत (25) पुत्र मंगलदत्त मंगलवार को अपने ननिहाल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव गया था।
शाम लगभग साढ़े सात बजे नयागांव से वापस हसनापुर जा रहा था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में इटौली पुल के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक घने कोहरे के कारण मंजीत की बाइक से जा टकराई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मंजीत व दूसरी बाइक पर सवार रितेश (25) पुत्र शिशुपाल और सुनील (40) पुत्र आशाराम निवासी सोहासा थाना टडिय़ावां को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाई। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंजीत के परिवार में पत्नी व डेढ़ वर्ष का पुत्र है। वह खेती करता था। घटना में घायल रितेश और सुनील बेलदारी का कार्य करते हैं। हरदोई से काम कर वापस अपने गांव बाइक से जा रहे थे, तभी रास्ते में घटना हो गई। रितेश और सुनील की हालत भी गंभीर है।