फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two bike riders injured by Chinese manjha, police do not see it being sold

Kanpur News: चीनी मांझे से दो बाइक सवार घायल, पुलिस को बिकते नजर नहीं आते

Fri, 13 Feb 2026 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured by Chinese manjha, police do not see it being sold
कानपुर। चीनी मांझे के खिलाफ कमिश्नरी पुलिस की सख्ती महज दिखावा है। शहर के कई क्षेत्रों में चीनी मांझा न सिर्फ बेचा जा रहा है बल्कि पतंगबाज भी इसे खरीदने से गुरेज नहीं कर रहे। सोमवार और मंगलवार को दो अलग-अलग हादसों में चाइनीज मांझे से दो लोग घायल हो गए। मालरोड पर बाइक सवार युवक की मांझे से अंगुली कट गई जबकि रेलबाजार में बाइक सवार के माथे पर गहर घाव होने के बाद 15 टांके लगाने पड़े। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन टरका दिया गया। शहर में धड़ल्ले से चाइनीज मांझे की बिक्री के बाद भी पुलिस को यह नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

लखनऊ में चाइनीज मांझे से हुई युवक की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी बिक्री को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे। उन्होंने ऐसी मौत को हत्या की श्रेणी में रखकर जांच करने के आदेश दिए। इसके बाद भी शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।
विज्ञापन

कैंट के खपरा मोहाल निवासी सुरेश विश्वकर्मा पोखरपुर में कोल्डडि्ंक्क के सेल्समैन हैं। वह मंगलवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। फेथफुलगंज पुल पर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। हेलमेट लगाए होने से नाक व मुंह तो बच गया लेकिन माथे पर गहरा घाव हो गया। राहगीरों ने उन्हें केपीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें 15 टांके लगाए। उनका आरोप है कि वह बुधवार को फेथफुलगंज स्थित चौकी में शिकायत करने गए लेकिन वहां मौजूद सिपाही ने उन्हें टरका दिया। उनसे किसके खिलाफ एफआईआर कराओगे कहते हुए चलता कर दिया। रेल बाजार थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है। पीड़ित के आने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेके कॉलोनी निवासी रवि चौरसिया सोमवार दोपहर दोस्त नदीम के साथ बाइक से सिविल लाइंस जा रहे थे। वह बाइक चला रहे थे। माल रोड के नजदीक बिजली की तार से लटके हुए मांझे की चपेट में आ गए। चेहरा व गर्दन बचाते हुए हाथ लगाया और बाइक रोक दी। एकाएक ब्रेक लगने से दोनों गिरते बचे। चाइनीज मांझे से संपर्क होते ही उनके बाएं हाथ की अंगुली कट गई।
16 जनवरी 2025: किदवईनगर में थाने के पास चाइनीज मंझे से छात्र सत्यम सिंह का चेहरा बुरी तरह से कट गया था।
25 नवंबर 2025: दानाखोरी निवासी शुभम मरे कंपनी पुल पर चाइनीज मांझे से घायल हो गए थे।

2024: बर्रा निवासी गुड्डू वर्मा परेड चौराहे पर चाइनीज मांझे की चपेट में घायल हो गए थे।
9 फरवरी 2026: महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल ओवरब्रिज के पास नंदराम चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए थे।

2018: चकेरी थाना क्षेत्र में खेत में काम करने के दौरान दिनेश कुमार की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गर्दन कट गई थी।
यहां बिक रहे चाइनीज मांझे
मूलगंज, फीलखाना, बिरहाना रोड, बाबूपुरवा, नौबस्ता, चमनगंज, बेकनगंज, कर्नलगंज, बर्रा, गोविंदनगर, कल्याणपुर, रावतपुर, नवाबगंज, ग्वालटोली, कोतवाली समेत अन्य थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे बिक रहे हैं।

चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर चारों जोन में विशेष टीम बनाई गई है। इंटेलीजेंस को भी इस काम में लगाया गया है। जल्द ही बड़े स्तर पर कार्रवाई होगी। मांझे से हुए हादसे में घायलों को टरकाने वाले पुलिसकर्मियों की जांच कराई जाएगी।
- विपिन ताडा, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed