{"_id":"65d239824cb8bfe6ee0341a3","slug":"two-and-a-half-year-old-boy-missing-search-going-on-in-pond-kanpur-news-c-220-1-akb1002-109032-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ढाई साल का बालक लापता, तालाब में हो रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ढाई साल का बालक लापता, तालाब में हो रही तलाश
Sun, 18 Feb 2024 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
शिवली। नहरीबरी गांव के जोगी डेरा में ढाई साल का बालक शनिवार शाम से लापता है। उसे आखिरी बार तालाब के नजदीक लगे बेर के पेड़ के पास देखा गया था। बालक के तालाब में गिरने की आशंका परिजनों ने जताई है। इस पर पंपिंग सेट लगाकर तालाब का पानी निकालने के साथ तलाश की जा रही है।
शिवली कोतवाली के रास्तपुर के मजरा नहरीबरी जोगी डेरा निवासी झपटा नाथ का ढाई वर्षीय पुत्र अमित शनिवार की शाम गांव में तालाब के नजदीक लगे बेर के पेड़ के पास आसपास के लोगों ने उसे खेलते देखा था। इधर शाम को अंधेरा होने पर भी वह घर नहीं आया तो मां निशा ने खोजबीन की। मोहल्ले के लोग भी मासूम की तलाश में जुट गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। परिजनों ने अमित के तालाब में गिरने की आशंका जताई। इस पर तीन पंपिंग सेट लगाकर तालाब का पानी निकालने का काम शुरू हुआ। करीब 24 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। काेतवाल देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि लापता बच्चे की तलाश कराई जा रही है। तालाब में फिसल कर गिरने की आशंका के मद्देनजर पंप सेट से पानी निकलवाया गया है।
-- -
इंसेट-
छोटू तुम कहां हो आ जाओ बेटा
शिवली। ढाई वर्षीय अमित सात बच्चों में सबसे छोटा है। शनिवार शाम को वह लापता हुआ था लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला है। इसको लेकर परिजन अनहोनी को लेकर चिंतित हैं। मां निशा रुंधे गले से बीच बीच में पुकारती रही कि छोटू तुम कहां हो आ जाओ बेटा। इधर छोटे भाई के नजर न आने को लेकर भाई बहनों के चेहरे मुरझाए रहे। बेटे के गायब होने की जानकारी पाकर झपटा नाथ भी देर रात वापस आ गए। वह काम धंधे के लिए बाहर निकले थे। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
दो हिस्सों में तालाब बांटकर निकाल रहे पानी
शिवली। नहरीबरी गांव के जोगीडेरा गांव में बीच में तालाब है। बड़ा तालाब है तो दो हिस्सों में बंधा लगाकर पानी निकालने का काम शुरू हुआ। इधर दोपहर में बंधा कट गया तो तलाश वाले हिस्से में पानी फिर से भर गया। इससे खोजबीन अभियान में बाधा आई। दोबारा से बंधा लगाकर फिर से पानी पंपिंग सेट से दूसरी ओर डाला जा रहा है। संवाद