{"_id":"664e2dadf4549aa66407ab13","slug":"two-accused-who-waved-pistol-during-voting-arrested-etawa-news-c-12-1-knp1061-694794-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मतदान में पिस्टल लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मतदान में पिस्टल लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 22 May 2024 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 22 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। थाना पुलिस व एसओजी ने बुधवार सुबह कस्बे के नहर विभाग की खंडहर कोठी के पास घसारा रोड पर 25 हजार के इनामी दो वांछितों को दबोचा। आरोपियोंं पर एक मामले में पहले से इनाम घोषित था। वहीं, मतदान के दौरान भी पिस्टल लहराकर दहशत फैलाई थी।
पकड़े गए आरोपियों में फौजी धर्मेंद्र यादव व कौशल किशोर यादव निवासी नगला भगत शामिल रहे। दोनों ने साथियों के साथ मिलकर पानी की टंकी बनवाने के विवाद में गांव उमरैन निवासी केशव कौशल गुप्ता के साथ मारपीट की थी।
आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। 13 मई को चुनाव के दिन आरोपियों ने प्राथमिक विद्यालय बीसरमऊ में मतदाताओं तथा अपने विपक्षियों के साथ मारपीट की थी। जनता को भयभीत करन के उद्देश्य से पिस्टल भी हवा में लहराई थी। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
किसान पर धारदार हथियार से हमला
औरैया। थाना क्षेत्र के गाव पुर्वा भिखनी निवासी किसान रामआसरे (65) खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। बेटे मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को बरियारेमऊ गांव निवासी सोनू की भैंसें उसकी फसल में चली गई थी। जबपिता राम आसरे ने इसका विरोध किया तो युवक पिता को धमकी देकर चला गया। मंगलवार रात को खेत पर अकेले देखकर पिता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया की किसान के बेटे की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह पर दबिश दी जा रही है। (संवाद)
युवक को पीटकर किया घायल, 11 पर रिपोर्ट
- 16 मई की शाम रात हुई थी घटना, जिला अस्पताल में चला घायल का उपचार
अयाना। थाना क्षेत्र के सिखरना निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 16 मई की शाम को वह बेटे शिवा, गांव के बउआ व शिवमोहन के साथ फरिहा स्थित मछखरा बाबा के दर्शन करने गए थे। वापस लौटने के दौरान बेटा बाइक से आगे निकल गया।
उसके गांव के बाहर पहुंचने पर दुर्गेश सिंह, श्यामू, रामसिंह, कुलदीप उर्फ कल्लू, राघवेंद्र सिंह, हर्षवर्धन, राजवर्धन, कुशल प्रताप, हरगोविंद व दो अज्ञात लोग पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी, लाठी- डंडे से मारपीट करने लगे। इस दौरान वह अपने साथियों संग मौके पर पहुंचा तो आरोपी धमकी देकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे को सीएचसी अयाना में भर्ती करवाया।
वहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजदों के खिलाफ जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जेसीबी चालक को पीटकर तमंचे से फायर
- थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सरैया में मिट्टी खनन के दौरान मंगलवार रात हुई घटना
- पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में शुरू की दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सरैया में एक खेत में मिट्टी खनन चल रहा था। जेसीबी चालक के साथ दबंग युवकों ने मारपीट की और तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया।
औरैया कोतवाली के मोहल्ला बनारसी दास निवासी अंकित तिवारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह नगर में प्लाटों पर मिट्टी भराई का कार्य करता है। उसका फफूंद के गांव शेरपुर सरैया में मिट्टी खनन का परमिशन है। मंगलवार की रात 10 बजे उनकी जेसीबी चालक प्रदीप कुशवाह वहां खेत पर काम कर रहा था। तभी आदेश उर्फ पुत्तीलाल, अभिलोक, मंजीत और धीरेंद्र निवासी शेरपुर सरैया एवं सिखू का अड्डा वहां आए।
जेसीबी चालक को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। जेसीबी में भी तोड़फोड़ की। मौके पर मौजूद ट्रैक्टर चालक नागेश यादव ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। जान बचाने के लिए जेसीबी का चालक भागने लगा तो आरोपियों ने पीछे से तमंचे से फायर भी कर दिया। इससे चालक बाल-बाल बच गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिशें दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।