Hamirpur: 51 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार के बोनट में छिपा रखी थी खेप, एक तमंचा और नगदी भी बरामद
Hamirpur News: राठ-हमीरपुर रोड़ पर गुरुवार रात लगभग पौने नौ बजे पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ की एक क्रेटा कार में तस्करी के लिए अवैध गांजा की खेप जा रही है। इस पर क्रेटा कार की तलाशी ली गई, तो गाड़ी के बोनट के अंदर गांजे के पैकेट बरामद हुए।
विस्तार
हमीरपुर जिले में पुलिस ने गुरुवार देर शाम गश्त के दौरान 51 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजा कार की बोनट में छिपाकर छत्तीसगढ़ से कानपुर की ओर ले जाया जा रहा था। गांजे की कीमत 13 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले का गैर राज्यों से कनेक्शन खोजने में जुटी है।
मामले में एक कार सवार व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक 12 बोर तमंचा एक कारतूस और 25 हजार 600 रुपये भी बरामद किए। सीओ मौदहा श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय पुलिस राठ-हमीरपुर रोड़ पर गुरुवार रात लगभग पौने नौ बजे गश्त कर रही थी।
अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा के मद्देनजर गाड़ियों की सघन तलाशी ले रही थी ,ताकि किसी भी तरह का मादक पदार्थ और विस्फोटक न जा सके। बताया उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ की एक क्रेटा कार में तस्करी के लिए अवैध गांजा की खेप जा रही है।
गाड़ी के बोनट के अंदर और भी पैकेट छुपाए गए थे
बताया उसी दौरान महेरा जाने वाली रोड़ मोड़ पर निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास से गुजर रही सीजी 04एमपी 0239 क्रेटा कार की तलाशी ली गई, तो पहले कार के अंदर एक पैकेट गांजा का बरामद हुआ। इस पर सख्ती से पूछने पर आरोपियों ने बताया कि गाड़ी के बोनट के अंदर और भी पैकेट छुपाए गए हैं।
हर पैकेट एक किलोग्राम का था
पुलिस ने कार का बोनट खोला, तो उसे पचास पैकेट और बरामद हुए। इसमें हर पैकेट एक किलोग्राम का था। पकड़े गए आरोपियों ने अपना परिचय किशन सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी आईडी कॉलोनी हीरापुरा थाना टाटीवन जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ और शत्रुघ्न वर्मा पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी ग्राम बाक थाना सुमेरपुर हमीरपुर बताया है।