Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Water supply begins in Gahrauli village; 20,000 people get relief

Hamirpur News: गहराैली गांव में शुरू हुई जलापूर्ति, 20 हजार लोगों को मिली राहत

Thu, 12 Nov 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Water supply begins in Gahrauli village; 20,000 people get relief
संवाद न्यूज एजेंसी गहरौली (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा के गहरौली गांव में लो-वोल्टेज का हवाला देकर बंद किए नलकूप बृहस्पतिवार को अफसरों के पहुंचते ही चालू हो गए। एडीएम नमामि गंगे व बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने मौके पर रहकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई। करीब 19 दिन बाद गांव की 20 हजार की आबादी को भरपूर पानी मिला है।
विज्ञापन


गांव में बीते 19 दिन से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप थी। नलकूप ऑपरेटर लो वोल्टेज होने की बात कहकर हाथ खड़े कर देते थे। इनकी वाट्सएप चैट भी सोशल मीडिया पर सामने आई। इसमें लिखा था कि पानी के लिए फोन न करें, पहले बिजली ठीक कराओ तब पानी मिलेगा। वहीं बिजली विभाग बराबर बिजली आपूर्ति का दावा कर रहा था। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद दोपहर में ही एडीएम नमामि गंगे विजय सिंह और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र गौतम गांव पहुंचे और अपने सामने नलकूप चालू कराया। सभी नलकूप एक साथ चालू होने के बाद अधिशासी अभियंता विद्युत चले गए। एडीएम शाम 4.30 बजे तक मौके पर रुके रहे और अपने सामने ही जलापूर्ति कराई।
विज्ञापन



वाॅल्व तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

गांव के कुछ अराजकतत्वों ने बृहस्पतिवार सुबह टंकी से पानी खोलने वाला वाॅल्व तोड़ दिया था। टंकी लोड होने के बाद जब एडीएम ने आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए तब वाॅल्व टूटने की जानकारी हुई। उन्होंने पीएनसी कंपनी के कर्मचारियों से तत्काल वाल्व मंगाकर लगवाया और आपूर्ति शुरू कराई। एडीएम ने कहा कि वाल्व तोड़ने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed