{"_id":"5974ee8b4f1c1bf6618b46f3","slug":"twenty-five-lakhs-were-theft-do-not-know-how-to-count","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 लाख चुराए, गिनने नहीं आते थे तो पकड़ा गया, मां के साथ तीर्थ यात्रा में उड़ा दिए थे लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख चुराए, गिनने नहीं आते थे तो पकड़ा गया, मां के साथ तीर्थ यात्रा में उड़ा दिए थे लाखों रुपये
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
चोर मोनू गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी मोटी चोरियां करने वाला मोनू एक साथ 25 लाख रुपये देखकर बौखला गया था। वह बाइक चला नहीं पाता था, लेकिन कीमती बाइक खरीदना चाहता था इसलिए उसने चोरी की रकम से सबसे पहले 90 हजार की अपाचे बाइक खरीदी। शोरूम से दोस्त के साथ बाइक लेकर घर आया था। उसे रुपये गिनने भी नहीं आते थे। मसलन अगर कोई उसे 500 का छुट्टा दे तो वह गिन भी नहीं पाता था। चोरी की रकम लुटाने के लिए वह रोज दोस्तों को पार्टी कराता था। दो-दो हजार के नोट वेटर को देता और रुपये आधे अधूरे लेकर चला जाता। इसकी यह हरकत पुलिस के मुखबिरों ने देखी तो पुलिस को खबर दे दे। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उठाया तो चोरी की खुलासा हो गया। इस चोरी में उसकी मां ने भी साथ दिया था।
ये रियल स्टोरी है कानपुर के चोर मोनू की। शहर के गुजैनी इलाके में 29 मई की रात उद्योगपति के घर हुई 25 लाख की चोरी काली मठिया निवासी मोनू ने की थी। इसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
30 से ज्यादा कर चुका है चोरियां
एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुजैनी निवासी उद्योगपति शशेंद्र द्धिवेदी के घर हुई चोरी के खुलासे में आईजी की क्राइम ब्रांच टीम और गोविंद नगर थाना पुलिस लगी थी। रविवार सुबह दादानगर पुल के पास से काली मठिया शास्त्री नगर (काकादेव) निवासी मोनू और उसकी मां मीना को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर साढ़े 19 लाख की नगदी, सोने की चेन, लॉकेट और बाइक बरामद की। मोनू पर शहर और आसपास के जिलों में 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मीना देवी भी मादक पदार्थ की बिक्री पकड़ी जा चुकी है। मोनू के पिता विनोद उर्फ छंगी भी 30 से ज्यादा चोरी की वारदात करने का आरोप है।

चोरी के बाद चला गया था तीर्थ यात्रा
मोनू से बरामद हुए रुपये
एसपी ने बताया कि मोनू छोटी-मोटी चोरियां करता था। 29 मई की रात शशेंद्र के मकान की बाउंड्री फांदकर वह भीतर गया था। तीन कमरों में लगी सिटकनी खोली। चौथे कमरे में ताला लगा होने पर वहां लगी खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर चला गया। वहां से 25 लाख की नकदी और जेवरात समेट कर भाग निकला था। इसके बाद वह मां मीना के साथ बद्रीनाथ, केदार नाथ, मानसरोवर, गंगासागर और वैष्णों देवी की यात्रा करने चला गया जहां लाखों रुपये खर्च किए।
नोटों का सीरियल बिगाड़ा
मोनू नोट नहीं गिन पाता था लेकिन उसे इतना जरूर पता था कि नोटों की गड्डियां सीरियल नंबर से होती हैं। इसलिए उसने उद्योगपति के घर से चुराए गए नोटों की गड्डी खोल दी। इसके बाद सभी को फेंट दिया, ताकि पुलिस सीरियल नंबर नहीं ढूंढ सके। खुलासा करने वाली टीम में आईजी की क्राइम ब्रांच प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला, एसआई विनोद मिश्रा, मोहम्मद आसिफ, रण बहादुर सिंह, नीतू धूसिया समेत 19 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
- 29 मई को गुजौनी में उद्योगपति के घर हुई थी 25 लाख और जेवरों की चोरी
- छोटी-मोटी चोरियां करने वाला काली मठिया का मोनू गिरफ्तार, मां भी दबोची गई