फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘लाडो’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ से टीवी इंडस्ट्री में छा गईं आकांक्षा

Sat, 17 Mar 2018 03:52 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Mar 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
tv artist akanksha singh interview
आकांक्षा सिंह
‘बेटों को जब उनके मन का करने की इजाजत है तो फिर बेटियों को क्यों नहीं। अभिभावकों को अब अपनी सोच बदलनी होगी। अपनी बेटी को किसी से कम न समझें, बेटियों को उनके सपने पूरे करने में मदद करें।’ समाज को यह संदेश दिया है टीवी आर्टिस्ट आकांक्षा सिंह ने।
tv artist akanksha singh interview
अकांक्षा सिंह
एमबीए की डिग्री हासिल करने बाद कानपुर की आकांक्षा ने मुंबई का रुख कर लिया। बिग मैजिक के सीरियल ‘चक्रधारी अजय कृष्णा’, कलर्स चैनल के मशहूर सीरियल ‘लाडो’, बिग मैजिक के ‘कुंवारा है पर हमारा है’, क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड में काम करने के बाद आकांक्षा टेलीविजन इंडस्ट्री का उभरता हुआ सितारा बन गईं। हाल ही में आकांक्षा को दो बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। 
tv artist akanksha singh interview
अकांक्षा सिंह
कानपुर बर्रा-2 निवासी अकांक्षा ने सरस्वती इंटर कॉलेज, चकरपुर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. वीरेंद्र स्वरूप संस्थान से बीबीए किया। उसके बाद एक्सिस कॉलेज से एमबीए पास कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
tv artist akanksha singh interview
अकांक्षा सिंह
आकांक्षा बताती हैं कि उन्हें बचपन से एयरहोस्टेस बनने की तमन्ना थी वह पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती थीं। सपनों के सच होने का मौका तब मिला जब वह कॉलीवुड एकेडमी पहुंचीं। साईंश सर के मार्गदर्शन में आकांक्षा ने एक्टिंग की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन
tv artist akanksha singh interview
अकांक्षा सिंह
आकांक्षा कहती हैं कि उनके माता-पिता ने मुंबई जाने के लिए कभी नहीं टोका बल्कि हमेशा सपोर्ट किया। शुरुआती दिनों में मुंबई में ऑडिशन के दौरान काफी दिक्कत होती थी लेकिन जब सेलेक्शन होना शुरू हो गया तो मेरा उत्साह और बढ़ गया। क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड में एक्टिंग करने के बाद उनके काम को लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed