फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tulsi is beneficial from spiritual and scientific perspective

आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लाभाकारी है तुलसी

Wed, 13 Dec 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
Tulsi is beneficial from spiritual and scientific perspective
पर्यावरण मंथन संस्था की ओर से किया गया स्वेटर वितरण
तुलसी का पौधा हर घर में अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि तुलसी आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी लाभाकारी है। तुलसी का पौधा ऑक्सीजन प्रचुर मात्रा उत्सर्जित करता है जिससे वातावरण शुद्ध होता है। यह जानकारी छात्रों को दी गई। पर्यावरण मंथन संस्था द्वारा बुधवार को पंडित शिव गोविंद मिश्र आर्य नगर इंटर कालेज कानपुर में पढ़ने वाले बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।
विज्ञापन

 

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पंडित प्रेम नारायण मिश्र, प्रबंध महेंद्र कुमार शुक्ल, प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष श्यामजी त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक संगीता सिंह रहीं। कॉलेज की प्रवक्ता लक्ष्मी देवी ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पंडित शिव नारायण दीक्षित ने किया। पर्यावरण मंथन के अध्यक्ष पंडित अनिल कुमार मिश्र ने पर्यावरण के संबंध में छात्रों को बताया कि जन्मदिन के अवसर पर एक वृक्ष  जरूर लगाएं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पर्यावरण संस्था के मंत्री बृजेश तिवारी, मनोज कुमार द्विवेदी, ओम प्रकाश मिश्र, बृजभूषण मिश्र, बृजेश कुमार मिश्र, बाबूलाल, विम्मी शुक्ला, छाया त्रिपाठी, प्रतिमा शर्मा, कोमल, रघुनंदन प्रसाद, गौरव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed