फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tulsi express train news

तुलसी एक्सप्रेस के चालक की सूझबूझ से टला हादसा, इंजन से लेकर बोगी की छत पर सवार थे श्रद्धालु

Tue, 05 Mar 2019 06:23 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
tulsi express train news
डेमो
चित्रकूट में महाशिवरात्रि पर कुंभ के अंतिम स्नान करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं से भरी तुलसी एक्सप्रेस की बोगी की छत व इंजन पर सैकड़ों श्रद्धालु सवार हो गए। बांदा से वाया चित्रकूट ओहन तक तो ट्रेन चली लेकिन अचानक चालक ने ट्रेन आगे बढ़ाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल मानिकपुर से प्रयागराज तक के लिए इलेक्ट्रिक लाइन है यदि ट्रेन मानिकपुर तक जाती तो निश्चित बड़ा हादसा होता। यात्रियों ने पहले तो काफी देर तक हंगामा किया। लेकिन आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने पहुंचकर सभी यात्रियों को छत व इंजन से नीचे उतारकर ट्रेन सकुशल रवाना किया। इस कारण ट्रेन साढे़ तीन घंटे लेट हुई। 
विज्ञापन


सोमवार को तुलसी एक्सप्रेस में पहले चित्रकूट में दर्शन करने वालों की भीड़ थी इसके बाद चित्रकूट से प्रयागराज संगम स्नान करने के लिए स्टेशन पर हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सुबह जैसे ही ट्रेन आई तो श्रद्धालुओं ने बोगी की छत व इंजन पर भी जाकर बैठ गए। रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन चालक व गार्ड की सूझबूझ की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed