फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   TSH players haul in a massive collection of medals in table tennis.

Kanpur News: टेबल टेनिस में टीएसएच के खिलाड़ियों ने लगाया पदकों का अंबार

Wed, 15 Jul 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
TSH players haul in a massive collection of medals in table tennis.
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 10 से 12 जुलाई तक हुई तृतीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के खिलाड़ियों ने पदकों का अंबार लगाया। उन्होंने कुल 26 पदक हासिल किए, जिसमें 10 स्वर्ण, छह रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


अंडर-11 बालक वर्ग में शुभ तिवारी और अंडर-13 में अधिराज मजूमदार ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता ने दोहरे स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पुरुष एकल में सत्यम गिरी गुप्ता और युगल में आशुतोष गुप्ता ने भी स्वर्ण पदक जीते। रजत पदक जीतने वालों में अंडर-9 बालक वर्ग के वेदांश, अंडर-15 में आदित्य राज, अंडर-17 में दक्ष, अंडर-19 में सृजन महाजन और महिला युगल में ईडब्ल्यूएस खिलाड़ी साक्षी सोनकर शामिल हैं।
विज्ञापन


कांस्य पदक विजेताओं में शुभ तिवारी, अधिराज मजूमदार, अन्या गुप्ता, सृजन महाजन, दक्ष खंडेलवाल, आशुतोष गुप्ता और साक्षी सोनकर सहित कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीएसएच के लाइफटाइम मेंबर खिलाड़ियों ने भी प्रभावशाली खेल दिखाया। वेदांश, रिवान अग्रवाल, आर्या मेहरोत्रा, अबीर गुप्ता और सृजन महाजन ने पदक जीतने के साथ अंतिम आठ में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में आयोजित यंग अचीवर्स सम्मान के तहत टीएसएच के लाइफटाइम मेंबर तरुष निगम, कियांश अग्रवाल, अर्ना खन्ना, रिवान अग्रवाल और आर्या मेहरोत्रा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed