{"_id":"66da03a7f08cb81246062925","slug":"truck-fell-on-railway-track-one-and-a-half-dozen-trains-stopped-on-jhansi-kanpur-route-2024-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: झांसी-कानपुर रूट पर जहां की तहां खड़ी हो गईं डेढ़ दर्जन ट्रेनें, 5 घंटे बाधित रहा झांसी रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: झांसी-कानपुर रूट पर जहां की तहां खड़ी हो गईं डेढ़ दर्जन ट्रेनें, 5 घंटे बाधित रहा झांसी रेल मार्ग
Fri, 06 Sep 2024 12:50 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:50 AM IST
सार
Kanpur News: बेकाबू ट्रक गुजैनी पुल की रेलिंग तोड़कर कानपुर झांसी रेलवे ट्रैक पर गिर गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे से कानपुर झांसी रेलवे ट्रैक बाधित हो गया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर ट्रक गिरने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में गुजैनी पुल से गुरुवार को ट्रक के रेलवे ट्रैक पर गिरने से झांसी कानपुर रूट पांच घंटे प्रभावित रहा। करीब डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं। इन्हें सेंट्रल स्टेशन, उन्नाव, गोविंदपुरी, पुखरायां, भीमसेन समेत अन्य स्टेशनों के पास रोका गया। इस दौरान यात्रियों ने ट्रेनों के काफी देर तक खड़ी रहने की वजह से रेलवे को ट्वीट किया। सेंट्रल स्टेशन, गोविंदपुरी और झांसी रूट के स्टेशनों के स्टाफ को यात्रियों को समझाने और घटना के संबंध में जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया।
कानपुर-झांसी रूट पर लखनऊ से मुंबई और दक्षिण भारत के शहरों के लिए कई ट्रेनें संचालित होती हैं। गुरुवार की शाम को जब यह हादसा हुआ तो उस समय भी दोनों ओर से कई लंबी रूट की ट्रेनें अपने गंतव्य के लिए जा रहीं थी। इसमें चित्रकूट एक्सप्रेस, सिकंदराबाद एक्सप्रेस, पुष्पक, झांसी लखनऊ इंटरसिटी, चेन्नई एक्सप्रेस, पुणे एक्सप्रेस, महाकाल एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि कानपुर और झांसी रूट पर दोनों ओर से कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है। रात करीब 12 बजे दोनों लाइनों को चालू कर दिया गया है। कॉशन लेकर ट्रेनों को चलाया जा रहा है। इस दौरान ट्रेनों की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रही।
ट्रेन गुजर रही होती तो हो सकता था बड़ा हादसा
हादसे के वक्त अगर अप या डाउन लाइन से ट्रेन गुजर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। अप लाइन पर ट्रक गिरा था, जबकि डाउन लाइन पर पुल की रेलिंग का बड़ा हिस्सा आकर गिरा था। दोनों ही ट्रैक पर ट्रेनें तेज रफ्तार से गुजरती हैं। इस जगह ट्रेन रफ्तार पकड़ लेती हैं।