Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck driver murdered by slitting his throat, body found in truck

Kanpur News: ट्रक चालक की गर्दन रेतकर हत्या, ट्रक में मिला शव

Thu, 19 Nov 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Truck driver murdered by slitting his throat, body found in truck
पुखरायां/अमरौधा। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के चौरा के समीप झांसी-कानपुर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में बुधवार शाम छह बजे संदिग्ध हालत में चालक ट्रक में खून से लथपथ मिला। जानकारी पर आए परिजन उसको सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने ट्रक के साझेदार पर रुपयों के लेन-देन के चलते गला रेत कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

जालौन के कदौरा में हैदरपुरा निवासी अवसाफ ने बताया कि वह कालपी खदान में काम करता है। पिता खालिद हुसैन (55) ट्रक चालक थे। इसके बाद उन्होंने साझे में कस्बा के ही एक युवक के साथ ट्रक खरीद लिया। साझेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई हो जाने के चलते पिता ही ट्रक की किस्त भरते रहे। बुधवार को साझेदार ने हिसाब कर रुपये देने के लिए कहा था। इसके बाद शाम को युवक ने ही फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता ट्रक पर हैं। चौरा में किसी ट्रक वाले से विवाद के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

बताया की जब वह चौरा के पास खड़े ट्रक के पास पहुंचा तो पिता बेहोशी की हालत में खून से लथपथ ट्रक के केबिन में पड़े थे। उनकी गर्दन धारदार हथियार से रेती गई थी। सूचना पर आई हाईवे एंबुलेंस से वह पिता को पुखरायां सीएचसी ले गया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि रुपयों के लेन-देन को लेकर ही साझेदार युवक ने पिता की गला रेत कर हत्या की है। अनहोनी पर पत्नी साबिरा व परिजन रोने लगे। भोगनीपुर अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed