{"_id":"63ca5224d78e901ddd4fe71b","slug":"truck-crushed-the-driver-in-banda-accident-while-crossing-the-road-body-parts-got-separated-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: चालक को ट्रक ने रौंदा, सड़क पार करते हुए हादसा, अलग-अलग हो गए शरीर के अंग, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: चालक को ट्रक ने रौंदा, सड़क पार करते हुए हादसा, अलग-अलग हो गए शरीर के अंग, दर्दनाक मौत
Fri, 20 Jan 2023 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 20 Jan 2023 02:24 PM IST
सार
देहात कोतवाली क्षेत्र में महोखर गांव के पास भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद डाला। इसमें उसके शरीर के अंग अलग-अलग हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक दोनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में तेज़ रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे दूसरे ट्रक चालक को रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में शव के कई अंग अलग-अलग हो गए थे। पुलिस ने समेटकर मोर्च्युरी में रखवाया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरही माफी गांव निवासी रिंकू (35) पुत्र कृष्ण कुमार सविता ट्रक चालक था। वह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बांदा से ईंट उतार कर वापस तिंदवारी की ओर जा रहा था। रास्ते में महोखर के पास वह ट्रक खड़ा कर पेशाब करने के लिए ट्रक से उतरा था।
विज्ञापन
उसी समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में युवक क्षत विक्षत हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़ कर पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन