{"_id":"5c6f840bbdec22270200e4c1","slug":"truck-bus-accident-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा-बिल्हौर हाईवे पर मानीमऊ गांव के पास ट्रक में घुसी बस, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा-बिल्हौर हाईवे पर मानीमऊ गांव के पास ट्रक में घुसी बस, 16 घायल
Fri, 22 Feb 2019 10:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के सांडी में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर मानीमऊ गांव के पास गुरुवार दोपहर ट्रक में पीछे से बस घुस गई। हादसे में बस सवार 16 लोग घायल हो गए। सीएचसी से पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हरपालपुर से सवारियां लेकर हरदोई जा रही प्राइवेट बस दोपहर लगभग 12 बजे कटरा-बिल्हौर हाईवे पर मानीमऊ गांव के पास अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में घुस गई।
यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बस में फंसे घायल लच्छन पुरवा निवासी सुधीर (58), बानामऊ गांव निवासी राजेश (45), रनियापुर गांव निवासी स्तुति (15), गुलौली निवासी छोटे सिंह (45), बखरिया निवासी शांति (40),
विज्ञापन
बघराई निवासी अनिल (40), चौंसार गांव निवासी विनोद (45), ढिंगासर निवासी शिवरानी (70), शांति (25), विनीत (30), अंशुल (50), बांधपुरवा निवासी अमरवती (25), बरौलिया निवासी कुसुमा (14), बेहटी चिरागपुर निवासी प्रमोद कुमार (42), महनाई पलिया निवासी धनदेवी (32) व उर्मिला (55) आदि को बाहर निकाला।
इस बीच पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने घायल सुधीर, राजेश, स्तुति, छोटे सिंह व शांति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि बस व ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।