फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck broke railing of Sai river bridge in fog and got stuck, driver stuck in truck for four hours

UP: कोहरे में सई नदी पुल की रेलिंग तोड़ लटका ट्रक, चार घंटे ट्रक में फंसा रहा चालक, एसडीआरएफ ने निकाला

Sun, 19 Jan 2025 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2025 10:38 PM IST
सार

Unnao News: कोहरे में सई नदी पुल की रेलिंग तोड़ एक ट्रक लटक गया। चार घंटे तक चालक ट्रक में ही फंसा रहा। एसडीआरएफ ने निकाला।

विज्ञापन
Truck broke railing of Sai river bridge in fog and got stuck, driver stuck in truck for four hours
बनी पुल पर रेलिंग में फंसकर लटका ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे पर सई नदी (बनी) पुल पर रविवार तड़के तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक कोहरे में अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर लटक गया। चालक चार घंटे तक ट्रक में फंसा रहा। लखनऊ के बंथरा थाना पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से सुबह सात बजे चालक को निकाला। उसे लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान हाईवे का यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन




अमेठी जिले के थाना शिवरतनगंज के हरवां गांव निवासी ट्रक चालक दिनेश (38) शनिवार रात कानपुर फजलगंज से लोहे की चादरें लादकर लखनऊ जा रहा था। सुबह करीब तीन बजे वह कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जिले की सीमा पर स्थित सई नदी पुल (बनी पुल) पर पहुंचा। कोहरा अधिक होने से चालक रास्ता नहीं देख पाया और ट्रक पुल की रेलिंग से टकरा गया। ट्रक का करीब आधा हिस्सा नदी की तरफ लटक गया और चालक दिनेश ट्रक के केबिन में फंस गया।
विज्ञापन


सोहरामऊ और लखनऊ की बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसके पैर ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंसे थे। ट्रक नीचे नदी की तरफ सरकने लगा। खतरे को भांपते हुए बंथरा थाना पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया। करीब छह बजे पहुंची एसडीआरएफ ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सात बजे के करीब चालक को निकाला और सरोजनीनगर सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में ट्रक को क्रेन की मदद से निकाला गया। सोहरामऊ एसओ शरद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर गए थे। घटनास्थल बंथरा थानाक्षेत्र में होने से संयुक्त प्रयास कर चालक को बचाया गया। यातायात पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed