फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   truck and dumper collided due to overtake in orai, young man died after getting trapped in the cabin

उरई में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक के चक्कर में ट्रक और डंपर की टक्कर, केबिन में फंसकर युवक की मौत

Thu, 01 Jun 2023 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Jun 2023 11:59 AM IST
सार

Orai Accident: आटा थाना क्षेत्र के हाईवे पर ओवरटेक करते समय डंपर खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में एक युवक दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
truck and dumper collided due to overtake in orai, young man died after getting trapped in the cabin
क्षतिग्रस्त डंपर औश्र ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई जिले में आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित चमारी नाला के पास खड़े ट्रक में तेज रफ्तार डंपर पीछे से घुस गया। हादसे में डंपर में बैठे एक युवक की केबिन में फंस कर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने क्रेन से डंपर को हाईवे से हटाकर किनारे खड़ा करवाया। जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात झांसी से गिट्टी लदकर डंपर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही डंपर आटा थाना क्षेत्र के चमारी नाला के पास पहुंचा, तभी ओवर टेक करते समय आगे खड़े ट्रक में घुस गया।
विज्ञापन

हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को देखा, तो उनके होश उड़ गए। वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से उसमें बैठा बृजेंद्र केबिन में फंस कर घायल हो गया। केबिन को तोड़कर युवक को बाहर निकाला और उरई अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed