फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Troubled by debt, farmer commits suicide by hanging himself

चित्रकूट: कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, मचा कोहराम

Tue, 21 Jul 2020 08:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, farmer commits suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा थाना अंतर्गत सेमरदहा गांव के एक किसान ने अपने ही खेत मेें लगे पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी होते ही उसके परिवार मेंं कोहराम मच गया। परिजनों का कहना कि ट्रैक्टर का कर्ज न चुका पाने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। फाइनेंस कंपनी की नोटिस भी आई थी जिससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली है। 
विज्ञापन


सेमरदहा गांव निवासी किसान योगेश मिश्र (28) पुत्र भागवत प्रसाद मिश्र सोमवार की शाम को बाजार जाने की बात कहकर अपने घर से निकला था। रात होने पर उसके घर न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सेमरदहा गांव के पास बनी पानी की टंकी के पीछे एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला। स्थानीय कुछ लोगों ने उसे पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की और पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज  दिया।

मृतक के मझले भाई अखिलेश मिश्र ने बताया कि एक साल पहले एक ट्रैक्टर 5 लाख रुपये में खरीदा गया था।  जिसमेंं दो लाख 8 हजार रूपए का कर्ज बाकी था। ट्रैक्टर की देखभाल उसके बडा भाई योगेश ही करते थे। वह ही इसका कर्ज भरते थे। जिसके  लिए सात किस्त 14 हजार 300 रुपए की ऑनलाइन के माध्यम से भेजी गई थी।

प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों कहना है कि कोई किश्त नहीं जमा हुई। नोटिस भी भेज दी गई थी। जिससे उसके भाई परेशान रहता था। लॉकडाउन में कहीं अन्य कमाई का स्त्रोत भी नहीं था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली है। किसान की मौत की जानकारी होने पर मानिकपुर तहसीलदार शशीकांत मणि समेरदहा गांव पहुंचे।

परिजनों से बातचीत के बाद उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मझले भाई अखिलेश मिश्र के नाम था। जिसकी देखभाल बड़े भार्ई योगेश मिश्र करते थे। प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के अधिकारी कर्मचारी दस दिन पहले गांव आए थे। इसके बाद मझले भाई अखिलेश मिश्र ने सोमवार को ट्रैक्टर को ले जाकर कंपनी में जमा करा दिया था।

इसके बाद उसका भाई योगेश मिश्र घर से गायब हो गए। जिनका शव खेत में फांसी पर लटका मिला है। किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। तहसीलदार ने बताया कि मृतक के परिवार मेें लगभग 60 बीघा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed