फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Trolley returning from Mundan rituals overturned, 32 injured

यूपी: मुंडन संस्कार से लौट रही ट्रॉली पलटी, 32 घायल

Sun, 25 Oct 2020 12:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Trolley returning from Mundan rituals overturned, 32 injured
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जनपद के सिजवारा बरम बाबा धाम से मुंडन संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली यहां राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के हाईवे पर बाइक सवारों को बचाने में पलट गई। ट्रॉली पर सवार 32 यात्री गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


10 को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को सीएचसी से मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजे की है। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रॉली के सामने बाइक सवार आ जाने पर चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन


ट्रॉली सवार सभी यात्री दूर-दूर जा गिरे। घायल सभी यात्री शहर कोतवाली क्षेत्र के झंझरा पुरवा के बताए गए हैं। घायलों को 108 व 102 एंबुलेंस से अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुलदीप (12) पुत्र श्रीपाल, राजा भैया (40) पुत्र रामकृपाल, रज्जन (40) पुत्र देवी दयाल, चुनबाद (50) पुत्र शिवरतन, विनोद (28) पुत्र देवीदयाल, रामबाबू (26) पुत्र सदाशिव, गोरेलाल (27) पुत्र लखनलाल, घंसौर (18) पुत्र फल्गु, चंद्रपाल (50) पुत्र हरिदास, सुमन (25) पत्नी विनोद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य को मरहम-पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह और नगर क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्र ने घायलों से मिले और उनके इलाज की व्यवस्था कराई। अतर्रा सीएचसी में एसडीएम जेपी यादव और सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने घायलों का हालचाल लिया। यह सभी झंझरा पुरवा निवासी विनोद के एक वर्षीय पुत्र के मुंडन संस्कार में गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed