{"_id":"5cec01a5bdec22073f3f2530","slug":"trolley-collide-with-goods-train-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से टकराई ट्रॉली, 52 मिनट तक बाधित रहा ट्रैक, स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से टकराई ट्रॉली, 52 मिनट तक बाधित रहा ट्रैक, स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए जवान
Mon, 27 May 2019 09:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 27 May 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी से टकराई ट्रॉली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में अचानक पार्सल ढोने वाली ट्रॉली आ गई। इससे घटनास्थल से करीब सौ मीटर आगे मालगाड़ी रुक गई। मालगाड़ी की मरम्मत और ट्रैक साफ करने के चलते करीब 52 मिनट तक हावड़ा डाउन ट्रैक बाधित रहा। इस कारण आगरा-लखनऊ इंटरसिटी का प्लेटफॉर्म भी बदल दिया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7:41 पर प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास से कानपुर जाने वाली मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर रखी पार्सल ट्रॉली को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धक्का दे दिया। इससे ट्राली मालगाड़ी के सामने आ गिरी। सौ मीटर आगे जाने पर स्टार्टर सिग्नल के पास मालगाड़ी रुक गई। सूचना पर 7:54 बजे प्वाइंट मैन मौके पर पहुंचे।
उन्होंने मरम्मत का काम शुरू किया। मालगाड़ी को सुबह 8:07 बजे रवाना किया गया। इसके बाद ट्रैक की साफ-सफाई की गई। इसी बीच आगरा-लखनऊ इंटरसिटी को प्लेटफॉर्म तीन के बजाए पांच पर कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार ट्रैक सुबह 8:33 मिनट पर दुरुस्त हो सका।
विज्ञापन
झारखंड से लोकसभा चुनाव की ड्यूटी करने के बाद इटावा स्टेशन पर पहुंचे सीआईएसएफ के जवानों को सुबह 10:15 मिनट पर हटिया जाने वाली स्पेशल ट्रेन से रवाना किया गया। इस ट्रेन को पहले प्लेटफार्म नंबर तीन पर आना था, लेकिन अचानक इसके भी प्लेटफॉर्म में परिवर्तन कर पांच कर दिया गया। इसी प्रकार दोपहर तीन बजे भी फिरोजपुर जाने के लिए जवानों की एक कंपनी को स्पेशल ट्रेन से रवाना किया गया।