फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Triple murder: Three people including a BKU leader shot dead due to election rivalry

तिहरा हत्याकांड: अखिरी की हर गली में खाकी के बूटों की सुनाई दी टाप, सन्नाटे के बीच उठ रही सिसकियां

Tue, 08 Apr 2025 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Apr 2025 10:41 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में चुनावी रंजिश में भाकियू नेता समेत तीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Triple murder: Three people including a BKU leader shot dead due to election rivalry
फतेहपुर तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीहरे हत्याकांड के बाद अखिरी गांव की हर गली में पुलिस और पीएसी जवानों के बूटों की टाप सुनाई पड़ रही है। मृतकों के दरवाजे पर कुछ महिलाएं बैठीं नजर आईं, जहां रह-रहकर सिसकियां उठ रही हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात है। अधिकारियों के वाहनों का आनाजाना बना हुआ है।
विज्ञापन


गांव में महिला प्रधान बैस ठाकुर बिरादरी का है। हत्या आरोपी पक्ष परिहार ठाकुर परिवार इकलौता है। हत्या आरोपी पूर्व प्रधान के परिवार से हैं। गांव की कुल आबादी करीब 2500 के आसपास है। यहां पर 20 परिवार बैस ठाकुर बिरादरी के हैं। 10 से 12 परिवार अनुसूचित जाति के हैं। 35 परिवार निषाद बिरादरी तथा दो परिवार नाई बिरादरी के हैं। महिला प्रधान का घर गांव के किनारे है। सामने रास्ता है और इसके बाद प्रधान के खेत हैं। मंगलवार को सुबह-सुबह गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा और इसके बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। एक परिवार के तीन जवान सदस्यों की हत्या को लेकर पूरा दिन लोगों में चर्चाएं होती रहीं। हर कोई सामूहिक हत्याकांड की निंदा कर रहा है।
विज्ञापन


हत्यारोपी पक्ष के सभी घरों के दरवाजों पर ताले लटक रहे हैं। वारदात के बाद भारी पुलिस बल के साथ पीएसी पहुंच चुकी है। जवान पूरे गांव में गश्त कर रहे हैं। सशस्त्र पुलिस के जवानों के बूटों की आवाज गांव में पसरे सन्नाटे को तोड़ रही है। लाशें पोस्टमार्टम में जाने के बाद सिर्फ महिलाएं ही गांव में नजर आ रहीं हैं। ज्यादातर लोग पोस्टमार्टम हाउस चले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed