फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Triple murder: Both the killers had come to rob five lakhs

ट्रिपल मर्डर: पांच लाख लूटने के लिए पति पत्नी और बेटे का रेत दिया था गला, कहानी सुन पुलिस भी हो गई हैरान

Wed, 06 Oct 2021 02:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 06 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Triple murder: Both the killers had come to rob five lakhs
Kanpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के फजलगंज में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया। आरोपियों को उम्मीद थी कि प्रेम किशोर के घर पर चार से पांच लाख रुपये की नकदी रखी होगी। इसके अलावा जेवरात मिलेंगे। इसलिए आरोपियों ने प्रेम किशोर को निशाना बनाया। परिचित थे इसलिए पकड़े जाने का डर था। इसलिए परिवार को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। फजलगंज के उचवां में शुक्रवार रात परचून दुकानदार प्रेम किशोर उनकी पत्नी ललिता और 12 वर्षीय बेटे नैतिक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दावा किया कि प्रेम के इटावा निवासी दोस्त गौरव शुक्ला ने अपने साथी हिमांशु चौहान के साथ मिलकर लूट के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

Triple murder: Both the killers had come to rob five lakhs
कानपुर: पति पत्नी और बेटे की बेरहमी से हुई थी हत्या - फोटो : amar ujala
आरोपी सिर्फ पांच हजार रुपये की नकदी लूट सके थे। गौरव न पूछताछ में बताया कि करीब बीस दिन पहले वह प्रेम से मिलने आया था। इस दौरान प्रेम ने बताया था कि बिधनू में उसने घर बनवाया है। नवरात्र में वहां शिफ्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Triple murder: Both the killers had come to rob five lakhs
कानपुर में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अभी भी चार पांच लाख रुपये और लगेंगे। ये सुनकर गौरव ने उनसे पूछा था कि इतने पैसे कहां से आएंगे तो प्रेम कहा था कि इस इंतजाम हो गया है। पैसा है बस जल्दी से जल्दी मकान बनवाना है।

 
विज्ञापन

Triple murder: Both the killers had come to rob five lakhs
कानपुर में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान गौरव ने प्रेम के घर लूट करने का इरादा बना लिया था। उसको उम्मीद थी कि प्रेम के घर से उसको इतनी रकम मिल जाएगी लेकिन जब वारदात को अंजाम दिया तो महज पांच हजार रुपये मिले।

Triple murder: Both the killers had come to rob five lakhs
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
नहीं मिल रहा था काम, तब लूट को दिया अंजाम
लॉकडाउन में गौरव और हिमांशु की नौकरी जाने के बाद वह पैसों के लिए तरसने लगे। पुलिस के मुताबिक दोनों कई बार कानपुर आए। एक पान मसाला व एक अन्य मसाला फैक्टरी में दोनों ने काम के लिए बात की। मगर वहां पर भी उनको काम नहीं मिला। तब गौरव ने ठान लिया था कि अब कुछ न कुछ करना होगा, जिससे अधिक पैसा आए। लूट की साजिश पर हिमांशु ने हामी भरी और दोनों ने मिलकर अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed