{"_id":"6abad0cef3ce08361507a266","slug":"trials-for-junior-athletics-tomorrow-kanpur-news-c-362-1-ka11003-157596-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जूनियर एथलेटिक्स के लिए ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जूनियर एथलेटिक्स के लिए ट्रायल कल
विज्ञापन
कानपुर। 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कानपुर टीम का चयन ट्रायल 30 सितंबर को आजादनगर स्थित पं. दीनदयाल विद्यालय में दोपहर तीन बजे से होगा। पहले यह ट्रायल 26 सितंबर को होना था लेकिन बारिश के कारण स्थगित किया गया।
ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायथलॉन ए, बी और सी में से किसी एक में प्रतिभाग करना और किड्स जैवलिन थ्रो में हिसा लेना अनिवार्य होगा। अंडर-16 वर्ग में पेंटाथलॉन के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चैंपियनशिप चार से छह अक्तूबर तक लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज स्टेडियम में होगी। एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों से अपनी एएफआई यूआईडी के साथ चयन स्थल पर पहुंचने की अपील की है।