फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trials for Admission to Five Cricket Hostels on March 25 and 29

Kanpur News: पांच क्रिकेट छात्रावासों में प्रवेश के लिए ट्रायल 25 व 29 मार्च को

Fri, 20 Mar 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Trials for Admission to Five Cricket Hostels on March 25 and 29
कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश के पांच आवासीय क्रिकेट छात्रावासों में सत्र 2026 में प्रवेश के लिए जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल ग्रीनपार्क में होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल 25 को और मंडल स्तरीय 29 मार्च को होंगे। इसमें कानपुर नगर व मंडल के अन्य जनपदों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के आधार पर 15 सदस्यीय कानपुर मंडल टीम का चयन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें तीन से छह अप्रैल तक कानपुर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 80 खिलाड़ियों को केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना जाएगा। यह शिविर 15 से 29 अप्रैल तक ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल और क्रीड़ाधिकारी सुनील सिंह प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद 27 व 28 अप्रैल को फाइनल ट्रायल होंगे।
विज्ञापन


फाइनल चयन प्रक्रिया में आवासीय क्रिकेट छात्रावास समिति के अध्यक्ष व पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय, क्रीड़ाधिकारी आजमगढ़ सिराजुद्दीन, क्रीड़ाधिकारी देवरिया अनुराग श्रीवास्तव, क्रीड़ाधिकारी मुरादाबाद सुनील सिंह शामिल रहेंगे और खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखेंगे। अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश के पांच आवासीय क्रिकेट छात्रावास कानपुर नगर, फतेहपुर, अलीगढ़, देवरिया और मैनपुरी में आगामी सत्र के लिए क्रिकेट प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed