{"_id":"5d2783008ebc3e6ca868207d","slug":"tree-fall-down-on-home-and-cars-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान, कारों पर गिरे पेड़ और बिजली के पोल, पुराना कानपुर में हादसा, बाल-बाल बचे तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान, कारों पर गिरे पेड़ और बिजली के पोल, पुराना कानपुर में हादसा, बाल-बाल बचे तीन युवक
Fri, 12 Jul 2019 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
पेड़ गिरने से दब गईं कारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बारिश के दौरान गुरुवार को पुराना कानपुर में एक साथ दो पेड़ गिरने से एक मकान और तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं केस्को मुख्यालय के सामने पेड़ गिरने से छह कारें भी दब गईं। पेड़ों की चपेट में आने से तारों सहित बिजली के तीन पोल भी गिरे। उस समय वहां जलमग्न सड़क से मोटरसाइकिल से जा रहे तीन युवक डालियों की चपेट में आने से चुहटिल हो गए।
रास्ता भी बंद हो गया। बिजली गुल होने से बड़ा हादसा टल गया। पार्षद और क्षेत्रवासियों ने नगर निगम उद्यान विभाग की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है। पुराना कानपुर निवासी नंद पांडेय, अंकित गुप्ता के अनुसार शाम करीब 4 बजे तेज बारिश के दौरान सड़क जलमग्न हो गई थी, तभी अचानक अंकित जनरल स्टोर के पास पेड़ गिरने लगा।
इस पेड़ की चपेट में आने से सड़क के दूसरी तरफ लगा पेड़ और तारों सहित बिजली के तीन पोल भी गिर गए। एक पेड़ नंद पांडेय के मकान की छत पर गिरा। इससे मकान का छज्जा और लोहे की रेलिंग टूट गई। दूसरा पेड़ सड़क पर खड़ी नंद पांडेय, अंकित गुप्ता और मोनू की कारों पर गिरा। कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
सी समय पुराना कानपुर में ही रहने वाले तीन युवक एक मोटरसाइकिल से वहां से जा रहे थे। गिरते पेड़ की चपेट में आने से वे मोटरसाइकिल सहित गिर गए। वे मामूली रूप से जख्मी हुए। क्षेत्रीय पार्षद मदन बाबू ने बताया कि अंकित जनरल स्टोर के बाहर लगे कई दशक पुराने पेड़ का तना खोखला हो गया था। एक महीने पहले नगर निगम में उद्यान अधीक्षक वीके सिंह से इसे कटवाने के लिए पत्र दिया था, पर उन्होंने अनसुना कर दिया। हादसे के बाद उद्यान अधीक्षक ने गैंग भेजकर पेड़ कटवाकर सड़क साफ कराई।