{"_id":"62bea27afdc58150a74b806b","slug":"traumatic-death-of-a-farmer-due-to-lightning-in-fatehpur-police-sent-the-body-for-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fri, 01 Jul 2022 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:00 PM IST
सार
चौडगरा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की जान चली गई। वहीं, घटना की सूचना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले के चौडगरा जिले में बूंदाबांदी के बीच खेतों से घर लौटते समय किसान की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गांव मौहार निवासी अशोक सिंह (52) पुत्र स्व रामगोपाल सिंह गुरुवार शाम को अपने खेतों पर गए हुए थे।
विज्ञापन
बूंदाबांदी होने के कारण घर आने में देरी हो गई। जब बूंदाबांदी बंद नहीं हुई तो घर लौटते समय रास्ते में ही एक पेड़ के नीचे रुक गए। तभी बिजली गिरने की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किसान को परिजनों ने सीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक किसान के अलावा एक विद्यालय की वैन में चालक था। मृतक के एक पुत्र कार्तिकेय सिंह (6) और एक पुत्री कोमल (9) है। पत्नी पप्पी सिंह के सामने बच्चों के भविष्य व पालन पोषण की चिंता है और वो रो रोकर बदहवास हो गई।
विज्ञापन