फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trapped government on without approval transfer of dr. arti lal chandani

बिना अनुमोदन ट्रांसफर पर फंसी सरकार

Thu, 12 Feb 2015 03:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 12 Feb 2015 03:15 AM IST
विज्ञापन
Trapped government on without approval transfer of dr. arti lal chandani
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. आरती लाल चंदानी के बांदा तबादले के प्रकरण की बुधवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में शासन की ओर से एडिशनल अटार्नी जनरल ने रिटायरमेंट की आयु पांच साल बढ़ाने और बांदा में 13-14 लेक्चरर की नियुक्ति का हवाला देकर सरकार के फैसले को सही ठहराने की कोशिश की।
विज्ञापन


डॉ. चंदानी के वकील ने बिना विभागीय मंत्री के अनुमोदन और सत्र के बीच में ट्रांसफर पर सवाल उठा दिए तो एडिशनल अटार्नी जनरल निरुत्तर हो गए। उन्होंने कोर्ट से कुछ वक्त मांगा।
विज्ञापन


अब हाईकोर्ट ने सरकार को अपना पक्ष रखने को 18 फरवरी का समय दिया है। बुधवार को जस्टिस दिलीप कुमार और श्रीनारायण शुक्ल की पीठ ने डॉ. आरती लाल चंदानी तबादला प्रकरण की सुनवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चंदानी के अधिवक्ता आरएस मिश्र और संतोष बाजपेई ने आठ माह के बाद उनके रिटायरमेंट, बांदा में पढ़ाई की कोई व्यवस्था और बीच सत्र ट्रांसफर पर सवाल उठाए।

सरकार की ओर से एडिशनल अटार्नी जनरल ने बताया कि मेडिकल टीचरों की रिटायरमेंट आयु पांच साल बढ़ा दी गई है और बांदा में 13-14 लेक्चरर की नियुक्ति भी कर दी गई है। इसलिए इन दोनों आपत्तियों का कोई मतलब नहीं है।


इसके बाद डॉ. चंदानी के अधिवक्ता ने कहा कि बीच सीजन बिना विभागीय मंत्री की अनुमति ट्रांसफर नियम विरुद्ध है। इस पर कोर्ट से समय मांगा गया। बता दें कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री खुद सीएम अखिलेश सिंह यादव हैं। डॉ. चंदानी के ऑर्डर में उनके अनुमोदन का कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed