फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Transport Corporation starts five public bus services, fares will be 20% less

Kanpur News: परिवहन निगम ने शुरू की पांच जनता बस सेवा, लगेगा 20 फीसदी कम किराया

Fri, 19 Dec 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 19 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation starts five public bus services, fares will be 20% less
कानपुर देहात। परिवहन निगम ने रूरा, मूसानगर सहित लकोटिया मार्ग पर पांच जनता बस सेवा का संचालन शुरू किया है। इस बस सेवा में सामान्य बसों की तुलना में 20 फीसदी कम किराया देना होगा। इसके लिए परिवहन निगम के कानपुर परिक्षेत्र रूट व समय सारणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

सिटी बसों के बंद होने से कानपुर तक की यात्रा करने वाले छात्रों, व्यापारियों व दैनिक यात्रियों को समस्या हो रही थी। इन्हें दो गुना अधिक किराया देकर ऑटो व डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अमर उजाला ने लोगों को समस्याओं को लेकर 15 दिसंबर के अंक में सिटी बसें बंद, जनता सेवा का पता नहीं, अब डग्गामार का सहारा शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने खबर को संज्ञान में लेते हुए रूरा, मूसानगर व लकोटिया मार्ग पर छह बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि ऐसी बसें, जो अब तक आठ लाख किलोमीटर या उससे अधिक दूरी तय कर चुकी है। उन्हें जनता बस सेवा के रूप में ग्रामीण रूटों पर संचालित किया जा रहा है। इन बसों से यात्रा के दौरान किसी यात्री को समस्या न हो, इसके लिए मरम्मत व रंग-रोगन का कार्य किया गया है। जनता बस सेवा का किराया अन्य सामान्य बसों की तुलना में 20 फीसदी कम होगा। इससे विद्यार्थियों और मजदूरों को राहत मिलेगी। जनता बस सेवा में उन्हें सुरक्षित, सस्ती और समयबद्ध यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह बसें फजलगंज व विकास नगर डिपो से चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
सिटी बस से बेहतर होगी सुविधा
सिटी बस बंद होने से अकबरपुर, रूरा, गजनेर, मूसानगर सहित अन्य मार्गों से यात्रा करने वाले लोगों को समस्या हो रही थी। इन मार्गों के लिए दो- दो जनता बस सेवा चलाई जा रही है। बता दें कि सितंबर के अंतिम सप्ताह से सिटी बसों के बंद होने से दैनिक यात्रा करने वाले लोगों से ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। वहीं लोगों को कई जगह साधन को बदलना पड़ता है। उस पर ऑटो व डग्गामार वाहन चालक सवारियों को ठूसकर बैठाते हैं। ऐसे में अधिक किराया लगने के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

..............
वर्जन.....
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पांच जनता बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह बसें निर्धारित समय पर अपने स्टॉप पर पहुंच कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने का कार्य करेंगी। इनमें सामान्य बसों की अपेक्षा 20 फीसदी तक कम किराया देना होगा। - महेश कुमार, आरएम, कानपुर परिक्षेत्र
.................
जनता बस सेवा स्टॉप व समय
रूरा - फजलगंज
सुबह 7:30 बजे -सुबह 10 बजे
सुबह 9 बजे- सुबह 11:30 बजे
दोपहर 12:30 बजे- शाम 4:30 बजे
दोपहर 1:30 बजे - शाम 5:30 बजे
...............
मूसनगर-फजलगंज
सुबह 7:45 बजे- सुबह 10:15 बजे
सुबह 9:15 बजे- सुबह 11:45 बजे
दोपहर 12:45 बजे- शाम 4:45 बजे
दोपहर 1:45 बजे- शाम 5:45 बजे
..............
लकोटिया- रावतपुर
सुबह 6:30 बजे- सुबह 9:30 बजे
रात 8 बजे- शाम 5 बजे
(नोट- रात 8 बजे लकोटिया पहुंचने वाली बस अगले दिन सुबह सफर करेगी।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed