फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Transactions in foreign accounts through the app

कानपुर: फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का मामला, एप के जरिये विदेशी खातों में होता था लेनदेन

Tue, 02 Feb 2021 09:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Feb 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
Transactions in foreign accounts through the app
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में रेलबाजार में पकड़े गए फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज के मामले में कुछ खास एप के जरिये विदेशी खातों में लेनदेन किया गया। पुलिस ने जब आरोपियों के खाते खंगाले तो पता चला कि एप से करेंसी एक्सचेंज होती थी। मामले में पुलिस पहले ही चार्जशीट लगा चुकी है।
विज्ञापन


अब टेलीकॉम कंपनी ने अपने स्तर से जांच शुरू की है। अक्तूबर 2020 खुफिया विभाग के इनपुट पर सर्विलांस टीम ने रेलबाजार से जावेद और शहनवाज को गिरफ्तार किया था। दोनों फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज संचालित कर सस्ती दरों पर आईएसडी कॉल करवाते थे।
विज्ञापन


विदेश से आरोपियों के कनेक्शन का खुलासा हुआ था। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपियों के छह बैंक खातों में लाखों रुपये मिले थे। इसमें विदेश से भी ट्रांजेक्शन की पुष्टि हुई थी। जांच में पता चला कि पेपल जैसे एप के जरिये लेनदेन होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें संबंधित व्यक्ति अपने देश की करेंसी जमा कर सकते हैं और दूसरी तरफ जिसके खाते में रकम जाती है वह अपने देश की करेंसी में पैसे हासिल कर सकता है। इसके अलावा बरामद 151 सिम फर्जी आईडी पर मिले थे। ये सभी प्री एक्टिवेटेड थे। इसमें टेलीकॉम कंपनी के एजेंट की बड़ी भूमिका होने की संभावना है।


इसलिए टेलीकॉम कंपनी के अफसरों ने भी जांच शुरू कर दी है। रेलबाजार थाने पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। सिम की आईडी आदि भी जुटाईं। जांच पूरी होने के बाद कंपनी के कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed