फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   trans ganges city progress report will be on sms

ट्रांसगंगा हाईटेक सिटी: नए आवंटन में शहीदों के परिजनों को प्राथमिकता

Sat, 05 Nov 2016 11:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
trans ganges city progress report will be on sms
‘आवासीय सेक्टर बसावट की ओर’ कार्यक्रम में यूपीएसआईडीसी के एमडी का एलान
उन्नाव किनारे बस रही ट्रांसगंगा हाईटेक सिटी के लिए आवंटियों और उद्यमियों में रुचि लाने के लिए उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) ने शनिवार को ‘आवासीय सेक्टर बसावट की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एमडी अमित घोष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवंटियों को सप्ताह में एक बार बुलाकर योजना की प्र्रगति दिखाई जाए। इसके लिए उन्हें एसएमएस और ई-मेल से सूचना दी जाए। इसके अलावा औद्योगिक भूखंडों के प्रति उद्यमियों में भी रुचि पैदा करने की दिशा में काम किया जाए। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों को आवंटन में प्राथमिकता देने का भी एलान किया। 
विज्ञापन

ट्रांसगंगा हाईटेक सिटी में करीब एक हजार आवासीय भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। दूसरे चरण में विभिन्न श्रेणियों वाले 922 भूखंडों के लिए आवेदन जारी हैं। इसके अलावा औद्योगिक श्रेणी के 252 भूखंडों का भी आवंटन होना है। अभी महज पांच भूखंडों के लिए ही आवेदन आए हैं। उन्होंने कहा कि काम की गति धीमी होने के चलते आवंटी और उद्यमी रुचि नहीं ले रहे हैं। कुछ आवंटी तो रुपये वापस करने की मांग कर चुके हैं। ऐसा इसलिए कि जब आवंटी जाते हैं तो वहां कोई तरक्की नहीं दिखती और उन्हें जानकारी देने वाला भी कोई नहीं होता। इसके चलते अब उन्हें सप्ताह में एक बार अधिकारी विजिट कराएंगे। वहीं काम में भी तेजी लाने को कहा गया है। 30 नवंबर तक सभी आवंटित प्लाटों को चिह्नित कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में डीएम उन्नाव सुरेंद्र सिंह, उद्यमी ब्रिजेश अवस्थी, तरुण खेत्रपाल, डेवलपर्स विश्वनाथ गुप्ता, निगम एफसी विनोद कुमार, आरएम राकेश झा, अधिशासी अभियंता एससी मिश्रा, डी. दास, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बनेगा 100 बेड का अस्पताल
उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) की उन्नाव स्थित ट्रांसगंगा हाईटेक सिटी में 100 बेड का अस्पताल भी बनेगा। शनिवार को ‘आवासीय सेक्टर बसावट की ओर’ नामक कार्यक्रम में हाईटेक सिटी पहुंचे यूपीएसआईडीसी के एमडी अमित कुमार घोष ने यह जानकारी दी। उन्होंने यहां पर प्ले स्कूल और इंटर कालेज बनवाने की भी घोषणा की। इसके अलावा पुलिस चौकी और छोटी दुकानों वाले कामर्शियल प्लाजा के निर्माण को भी हरी झंडी दी। दावा किया कि ये सारे काम इसी महीने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed